लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में तनाव शुरू होने से पहले से ही सीमावर्ती गांवों पर काम शुरू कर चुका था चीन: रिपोर्ट

By विशाल कुमार | Updated: November 30, 2021 13:57 IST

चीन की नीतियों को दुनिया के सामने लाने के लिए पिछले दो साल से 'डिकोडिंग चाइनीज कम्यूनिस्ट पार्टी' शीर्षक हैंडबुक पर काम कर रहे तिब्बती शोधकर्ताओं का कहना है कि उन्हें कई ऐसी रिपोर्ट्स मिली हैं जहां चीनी पक्ष सेना के साथ-साथ सीमावर्ती गांवों का भी बल के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन की नीतियों को दुनिया के सामने लाने के लिए पिछले दो साल से काम कर रहे तिब्बती शोधकर्ता।चीनी पक्ष सेना के साथ-साथ सीमावर्ती गांवों का भी बल के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

नई दिल्ली: पिछले साल मई में लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को बदलने के चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एकतरफा प्रयासों से एक साल पहले ही भारतीय जमीनों पर अपने दावे करने और भारत की ओर नजर रखने के लिए सीमावर्ती इलाकों में संसाधन जुटाने तैयार कर दिए थे।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की नीतियों को दुनिया के सामने लाने के लिए पिछले दो साल से 'डिकोडिंग चाइनीज कम्यूनिस्ट पार्टी' शीर्षक हैंडबुक पर काम कर रहे तिब्बती शोधकर्ताओं का कहना है कि उन्हें कई ऐसी रिपोर्ट्स मिली हैं जहां चीनी पक्ष सेना के साथ-साथ सीमावर्ती गांवों का भी बल के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

अगस्त, 2019 की ऐसी ही एक रिपोर्ट चीनी मैसेजिंग ऐप्स और वेबसाइट्स पर प्रसारित की गई जिसमें सिक्किम की सीमा पर बसे गेरु गांवों में सीमावर्ती गश्ती और प्रोपगेंडा गतिविधियां शुरू की गई थीं। रिपोर्ट में गेरु में तैनात एक पार्टी सचिव हर गेरु निवासी और हर घर को जासूस बताते हैं।

हैंडबुक को तैयार करने वाले तिब्बती मानवाधिकार और लोकतंत्र केंद्र के कार्यकारी निदेशक सेरिंग त्सोमो ने कहा कि परियोजना पर काम करने वाले पांच शोधकर्ताओं ने ऐसी और रिपोर्टें उठाईं जो चीन के एलएसी जैसी ही इरादों की ओर इशारा करती हैं।

चीनी पक्ष न केवल तिब्बतियों को भर्ती करने का प्रयास कर रहा है बल्कि अपने समुदायों की वफादारी सुनिश्चित करने का भी प्रयास कर रहा है।

शोधकर्ताओं ने यह भी कहा है कि भारत को अक्टूबर में लागू हुए चीन के नए भूमि कानून से जरूर चिंतित होना चाहिए. जनवरी से प्रभाव में आने वाला यह कानून चीन की भूसीमाओं की सुरक्षा को मजबूत करेगा।

जहां चीन की 14 देशों के साथ भू-सीमाएं हैं, उसका विवाद केवल भारत और भूटान के साथ है। मई 2020 में शुरू हुए लद्दाख में गतिरोध ने द्विपक्षीय संबंधों को अब तक के सबसे निचले स्तर पर ले गया है और भारत और चीन कई दौर की बातचीत के बावजूद सीमावर्ती सैनिकों को हटाने में असमर्थ रहे हैं।

टॅग्स :चीनLine of Actual Controlभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया