लाइव न्यूज़ :

चीनी सेना ने पिछले महीने लद्दाख में घुसकर गाड़े थे टेंट, रोड बनाने का 'आश्वासन' लेकर लौटे

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 14, 2018 18:31 IST

भारत और चीन के बीच 4000 किलोमीटर की लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर करीब 23 विवादित और संवेदनशील इलाके में से दमचोक एक है।

Open in App

श्रीनगर, 14 अगस्तः पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में बीसियों चीनी सैनिक लद्दाख के दमचोक इलाके में घुस आए थे और टेंट गाड़ लिए थे। बाद में ब्रिगेड लेवल की बातचीत के बाद वे वापस तो लौटे थे, लेकिन उन्हें यह ‘आश्वासन’ देना पड़ा था कि राज्य सरकार दमचोक में सड़क निर्माण का कार्य रोक देगी। फिलहाल दो टेंट अंतिम समाचार मिलने तक अभी भी वहीं गड़े हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, जुलाई में चीन की सेना पूर्वी लद्दाख स्थित दमचोक सेक्टर के करीब 400 मीटर अंदर घुस आई थी और यहां पांच टेंट लगा दिए थे। बताया जाता है कि दोनों देशों के बीच ब्रिगेडियर स्तर की वार्ता के बाद चेरदांन्ग-नेरलांग-नल्लान अर्था सीएनएन इलाके से तीन टेंट हटा लिए गए, लेकिन दो टेंट अभी भी लगे हैं। इनमें चीनी सेना-पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिक रह रहे हैं।

भारत और चीन के बीच 4000 किलोमीटर की लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर करीब 23 विवादित और संवेदनशील इलाके में से दमचोक एक है। यहां सीमा की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण चीन कई बार घुसपैठ कर चुका है। भारतीय सैनिकों यहां काफी मुस्तैद रहते हैं। लद्दाख में त्रिग हाइट्स, दुमशेले, चुमार, स्पांगुर दर्रा और पांगोंग सो जैसे और भी कई विवादित इलाके हैं। डोकलाम में जून 2016 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनाव बढ़ गया, जब चीनी सैनिक वहां सड़क बनाने की कोशिश कर रहे थे।

यह सच है कि लद्दाख सेक्टर में चीनी सेना की घुसपैठ कभी रूक नहीं पाई है। यह 1962 के चीनी हमले के बाद से आज भी जारी है। इतना जरूर है कि चीनी सेना की घुसपैठ तथा भारतीय गडरियों व किसानों को धमकाने की खबरें पहली बार 1993 में उस समय बाहर आई थीं जब लद्दाख में फेस्टिवल का आयोजन किया गया था और लोगों को चीन सीमा से सटे इलाकों तक जाने की अनुमति दी गई थी।

इससे पहले होने वाली घुसपैठ तथा अत्याचारों की घटनाओं को सिर्फ सरकारी रिकॉर्ड में ही दर्ज कर लिया जाता था। चीन सीमा पर होने वाली घुसपैठ व भारतीय सैनिकों व किसानों को धमकाने की खबरें कई कई महीनों के बाद लेह मुख्यालय में मिला करती थीं।

यह भी सच है कि पहली बार लेह फेस्टिवल में शामिल पत्रकारों को पैंगांग झील समेत चीन सीमा से सटे इलाकों का दौरा करने की अनुमति दी गई तो उसके बाद ही भारतीय सेना ने भी चीन की सीमा पर गश्त बढ़ाने का फैसला किया था वरना इन इलाकों में भारतीय सैनिक यदाकदा ही नजर आते थे पर चीनी सैनिक नियमित रूप से गश्त करते थे और आए दिन भारतीय इलाके पर अपना कब्जा दर्शाने की हरकतें किया करते थे।

लेह स्थित प्रशासनिक अधिकारी मानते हैं कि चीन अक्साई चीन से लगे इलाकों पर भी अपना कब्जा दर्शाते हुए वहां पर कब्जा जमाना चाहता है। इसी प्रकार लेह स्थित 14वीं कोर में तैनात कुछ सेनाधिकारियों के बकौल, चीन की बढ़ती हिम्मत का जवाब देने के लिए लद्दाख के मोर्चे पर फौज व तोपखानों की तैनाती में तेजी आई है, लेकिन कोशिश यही है कि मामला राजनीतिक स्तर व बातचीत से सुलझ जाए।

टॅग्स :चीनभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ