लाइव न्यूज़ :

राफेल से सावधान रहे चीन और पाकिस्तान, अहम प्रौद्योगिकी, क्षमता को शामिल करना नए वायु सेना प्रमुख भदौरिया की शीर्ष प्राथमिकता

By भाषा | Updated: September 30, 2019 19:39 IST

एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया को 26 श्रेणी के विमानों की उड़ान का करीब 4250 घंटे का अनुभव है। उन्होंने 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीदारी के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उन्होंने शामिल की गयी सेवाओं-उपकरणों को जल्द परिचालन में लाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभदौरिया ने एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ का स्थान लिया है, जो 41 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए।सुनिश्चित करने के साथ ही मौजूदा बेड़े का संचालन बनाए रखने के लिए स्वदेशीकरण पर भी जोर दिया।

एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने सोमवार को वायु सेना के 26 वें प्रमुख का पदभार ग्रहण किया और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों तथा क्षमताओं को शामिल करते हुए बल के आधुनिकीकरण को अपनी शीर्ष प्राथमिकता में रखा है।

भदौरिया को 26 श्रेणी के विमानों की उड़ान का करीब 4250 घंटे का अनुभव है। उन्होंने 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीदारी के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उन्होंने शामिल की गयी सेवाओं-उपकरणों को जल्द परिचालन में लाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

भदौरिया ने एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ का स्थान लिया है, जो 41 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। वायु सेना के विमानों से जुड़े हादसे में वृद्धि के बीच भदौरिया ने विमानों और अन्य युद्धक उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही मौजूदा बेड़े का संचालन बनाए रखने के लिए स्वदेशीकरण पर भी जोर दिया।

वायु सैन्य कर्मियों को अपने संक्षिप्त संदेश में उन्होंने कहा कि वायु सेना का ध्यान शामिल नयी सेवाओं और उपकरणों को तेजी से काम में लाने के साथ ही वायु सेना की संचालन योजना में इनकी क्षमताओं को पूरी तरह शामिल करना भी शामिल है।

वायु सेना प्रमुख ने कहा कि स्वदेशी डिजाइन और विकास पर आत्मनिर्भरता बढ़ाने के साथ महत्वपूर्ण क्षमताओं व प्रौद्योगिकी की खरीदारी के जरिए आधुनिकीकरण पर भी जोर रहेगा। हम मौजूदा समस्त बेड़े और साजो-सामान को बनाए रखने के लिए स्वदेशीकरण को भी बढ़ावा देंगे।

एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने कहा कि दुनिया की सबसे बेहतरीन वायु सेनाओं में से एक की कमान संभालते हुए वह जिम्मेदारी और सम्मान की भावना महसूस कर रहे हैं। भदौरिया ने जून 1980 में भारतीय वायु सेना के फाइटर स्ट्रीम में कमीशन प्राप्‍त किया था और वह विभिन्न कमान, स्टाफ और इंस्ट्रक्शनल पदों पर रहे हैं।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्समोदी सरकारराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां