लाइव न्यूज़ :

बालू के टीले में दबने से बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: February 12, 2021 15:33 IST

Open in App

बांदा (उत्तर प्रदेश), 12 फरवरी जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव में शुक्रवार सुबह बागै नदी में बालू की खुदाई करते समय टीला धंसने से उसमें दबकर 15 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचा लिया है।

बदौसा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरविंद सिंह गौर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बागै नदी में बालू का भारी भरकम टीला धंस गया, जिससे उसमें दबकर रामदास साहू के बेटे नत्थू की मौत हो गयी। इसी उम्र के संतलाल साहू और रामरुचि साहू के बेटों को ग्रामीण बालू के ढेर से सुरक्षित निकालने में सफल रहे।

उन्होंने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

गौर ने कहा, "पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि तीनों बच्चे नदी में क्या करने गए थे।"

वहीं, गांव के ग्राम प्रधान (निवर्तमान) रामेंद्र वर्मा ने बताया कि गांव के गरीब परिवारों के बच्चे नदी से बालू निकालकर कर रिक्शा वालों को बेचते हैं। घटना के वक्त तीनों बच्चे बालू की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान खाईं की तरह बन चुके गड्ढे में ऊपर से टीला धंस गया और तीनों बालू में दब गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों