लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने कुंभ मेला क्षेत्र ऋषिकेश का दौरा किया

By भाषा | Updated: March 26, 2021 21:09 IST

Open in App

ऋषिकेश, 26 मार्च उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने शुक्रवार को कुंभ मेला क्षेत्र ऋषिकेश का दौरा किया।इस दौरान राजकीय अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।

उन्होंने अस्पताल प्रशासन को तत्काल निजी वार्डों को सुसज्जित करने से लेकर अन्य वार्डों व बन्द पड़ी लिफ्ट को दुरुस्त करने के आदेश देते हुए कहा कि वह छह अप्रैल को फिर से अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।

हालांकि, अधिकारी ने गंगा किनारे स्थित प्रसिद्ध घाटों में से एक त्रिवेणी घाट की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया और कहा कि सभी काम अनिवार्य रूप से 31 मार्च तक पूरे कर लिए जाएं।

हरिद्वार कुंभ एक अप्रैल से शुरू हो रहा है जो 30 अप्रैल तक चलेगा। ऋषिकेश के कुछ हिस्से भी कुंभ मेला क्षेत्र के तौर पर अधिसूचित किए गए हैं।

कुंभ मेला क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के नाकाफी इंतजाम को लेकर उत्तराखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने वाले सच्चिदानंद डबराल के अधिवक्ता शिव भट्ट भी इस दौरान मुख्य सचिव के साथ थे।

उच्च न्यायालय ने हाल में राज्य सरकार को कुंभ मेला क्षेत्र में व्यवस्थाएं मजबूत करने तथा कोविड-19 दिशानिर्देशों के सख्ती से अनुपालन कराने के आदेश दिए थे।

इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्य सचिव के साथ कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत, मेला वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जन्मेजय खंडूरी, देहरादून के जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव, देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेश रावत, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा सहित दर्जनों अधिकारियों ने कुंभ क्षेत्र ऋषिकेश का भ्रमण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो