लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की शुरुआत

By भाषा | Updated: August 11, 2020 01:05 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अभियान अगले 10 दिन तक चयनित 11 जनपदों-अमेठी, अमरोहा, बांदा, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, शाहजहांपुर तथा सोनभद्र में यह अभियान चलाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य के 11 जिलों में 'राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान' की शुरुआत की।एक वर्ष आयु के बच्चों से लेकर 19 वर्ष तक के युवाओं को कृमि नियंत्रण की दवा खिलाई जाएगी।

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य के 11 जिलों में 'राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान' की शुरुआत की। इस अभियान के तहत एक वर्ष आयु के बच्चों से लेकर 19 वर्ष तक के युवाओं को कृमि नियंत्रण की दवा खिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम चरण में सोमवार से शुरू होकर अगले 10 दिन तक चयनित 11 जनपदों-अमेठी, अमरोहा, बांदा, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, शाहजहांपुर तथा सोनभद्र में यह अभियान चलाया जाएगा। इन 11 जनपदों में कृमि मुक्त किए जाने वाले एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों तथा किशोर तथा किशोरियों की संख्या 99 लाख 28 हजार है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों में लगभग 10 करोड़ बच्चे, किशोर-किशोरी लाभान्वित होंगे। यह अभियान चार चरणों में माह अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर तथा नवम्बर, 2020 में संचालित किया जाएगा। इसके तहत एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों तथा किशोर और किशोरियों को 400 मिली ग्राम एल्बेण्डाजॉल की चबाने वाली गोली दी जाएगी।

योगी ने कहा कि पीसीवी (न्यूमोकोकल कॉन्ज्यूगेट वैक्सीन) कार्यक्रम की भी शुरुआत की जा रही है। इस टीकाकरण से न्यूमोनिया और दिमागी बुखार जैसी बीमारियों से होने वाली शिशु मृत्यु दर को रोकने में सफलता मिलेगी। प्रदेश के 19 जनपदों में यह टीका पहले से ही लगाया जा रहा है। सोमवार से इस टीके को प्रदेश के अन्य 56 जनपदों में भी लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार विटामिन-ए सम्पूरण कार्यक्रम की भी शुरुआत हो रही है। इसके तहत प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि तथा रतौंधी जैसी बीमारियों से बचाव के लिए नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। इसके तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुसार लगभग ढाई करोड़ बच्चों को विटामिन-ए दिया जाना है। योगी ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण काल में विटामिन-ए की खुराक लाभकारी होगी। प्रदेश में पांच वर्ष आयु के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक और पीसीवी टीकाकरण निःशुल्क किया जाएगा।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस