लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से चंद्रभागा नदी के अवरूद्ध होने को सूचना अमित शाह को दी

By भाषा | Updated: August 13, 2021 18:31 IST

Open in App

शिमला, 13 अगस्त हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में शुक्रवार सुबह को भूस्खलन होने से चंद्रभागा नदी का प्रवाह अवरूद्ध हो गया जिससे आसपास के दो गांवों के कुछ घरों एवं खेतों में पानी भर गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य आपदा प्रबंधन के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि निचले क्षेत्र में कुछ गांवों के बाशिंदों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि चंद्रभागा नदी अवरूद्ध होने के बाद बाढ के पानी से तारंग और जसरात गांवों में सुखचांद, देवीचांद, रमेश लाल और प्रेमलाल के चार मकान प्रभावित हुए हैं।

उदयपुर के निवासी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि उदयपुर संभाग के नालदा और जसरात के बीच जहलमान गांव के समीप चंद्रभागा नदी अवरूद्ध हो गयी है।

मोख्ता ने बताया कि कुल्लू में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के दल को तैयार रहने को कहा गया है। हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद चंद्रभागा नदी मलबे के उपर से बहने लगी।

मोख्ता के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में बताया कि उन्होंने भूस्खलन से चंद्रभागा नदी के अवरूद्ध होने के बाद इस बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत की एवं उन्होंने उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

ठाकुर ने एक बयान कहा कि जनजातीय विकास मंत्री रामलाल मरकंडा के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय दल ने नाला गांव में चंद्रभागा नदी के अवरूद्ध होने की समीक्षा। इस दल में मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, महानिदेशक संजय कुंडू भी थे।

मुख्यमंत्री के अनुसार इस घटना की सूचना मिलने के तत्काल बाद यह दल स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा गया, वैसे नदी के प्रवाह में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां