लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने दिया गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का आदेश

By भाषा | Updated: August 5, 2021 22:05 IST

Open in App

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), पांच अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिपरी और तारकुलवा गांवों में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए निर्धारित स्थल का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया और अधिकारियों राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 28 अगस्त को प्रस्तावित भूमि पूजन और विश्वविद्यालय की नींव रखने के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारी व्यवस्थित ढंग से करने का निर्देश दिया है।

योगी आज जिले के विकासखण्ड भटहट के ग्राम पिपरी में आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण स्थल का निरीक्षण कर रहे थे।

सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, ग्राम पिपरी एवं तरकुलहा की 52 एकड़ भूमि पर राज्य का पहला आयुष विश्वविद्यालय बनने वाला है। इसमें एक ही परिसर में आयुवेद, यूनानी, होम्योपैथी तथा योग चिकित्सा की पढ़ाई एवं इस पर शोध कार्य होगा।

प्रदेश के आयुष विधा के 98 कॉलेज इस विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे। इसमें आयुष संस्थान और अनुसंधान केन्द्र भी होगा। विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने 299.87 करोड़ रुपये की डी0पी0आर0 तैयार की है।

विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य मार्च, 2023 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर