लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तिरुपति में बालाजी के किए दर्शन

By भाषा | Updated: November 18, 2020 16:00 IST

Open in App

तिरुपति(आंध्र प्रदेश), 18 नवंबर मध्य प्रदेश में हाल ही संपन्न हुए चुनावों में जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को तिरुमला के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर जीत के लिए धन्यवाद किया।

मार्च में मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद चौहान दूसरी बार अपने परिवार के साथ इस मंदिर में आए थे। मंदिर के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पहाड़ियों में रात भर रुकने के बाद चौहान और उनके परिवार के सदस्य आज सुबह मंदिर पहुंचे और पूजा की।

मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचने पर चौहान का तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के शीर्ष अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया ।

अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने दुनिया से कोरोनावायरस महामारी को खत्म करने के लिए वैदिक पुजारियों द्वारा पिछले चार महीनों से आयोजित किए जा रहे सुंदरकांड के पाठ में भी हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे जाते समय चौहान ने तिरुचौर में देवी पद्मावती के मंदिर में भी मत्था टेका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए