लाइव न्यूज़ :

बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया पलटवार, कहा- सम्राट चौधरी को बुद्धि नहीं है

By एस पी सिन्हा | Updated: April 23, 2023 15:46 IST

नीतीश कुमार ने कहा कि अगर सम्राट चौधरी कह रहे हैं कि वे मिट्टी में मिला देंगे तो उनसे कह दीजिए कि जहां मिट्टी में मिलाना है मिला दें। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को बुद्धि नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सीएम ने कहा कि सम्राट चौधरी को बुद्धि नहीं है, इसलिए बिना मतलब का बात बोलते रहते हैंबोले- अगर सम्राट चौधरी कह रहे हैं कि वे मिट्टी में मिला देंगे तो उनसे कह दीजिए कि जहां मिट्टी में मिलाना है मिला देंउन्होंने कहा- बीजेपी के लोग और स्वतंत्रता आन्दोलन समेत देश के पूरे इतिहास को बदलना चाह रहे हैं

पटना:बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी के द्वारा शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से मिट्टी में मिला देने का ऐलान किये जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि अगर सम्राट चौधरी कह रहे हैं कि वे मिट्टी में मिला देंगे तो उनसे कह दीजिए कि जहां मिट्टी में मिलाना है मिला दें। 

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को बुद्धि नहीं है, इसलिए बिना मतलब का बात बोलते रहते हैं। नीतीश कुमार ने केन्द्र की मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग और स्वतंत्रता आन्दोलन समेत देश के पूरे इतिहास को बदलना चाह रहे हैं। इन लोगों को काम-धाम से मतलब नहीं है, सिर्फ बात बनाना है।

बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण के बाद आज मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि जिसको जो कहना है, कहते रहे, इसके लिए उन्हौने कभी भी किसी को रोका नहीं है। 

उन्होंने कहा कि अब जब वो (सम्राट चौधरी) कह रहे हैं तो, कहिए कि करा दो। इस तरह का बात तो हम कभी नहीं बोलते हैं। जो इस तरह के शब्दों का प्रयोग करता है तो समझ लीजिए कि उसको बुद्धि नहीं है। उनसे कहिए कि जो मन में आए बोलते रहे हैं और जहां मिट्टी में मिलाना है मिला दें। उनकी जो ईच्छा आए वह करें। 

नीतीश ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का कितना सम्मान करते हैं और सब दिन प्रशंसा करते रहे हैं, लेकिन इन सबको उससे कुछ मतलब नहीं है। 

नीतीश कुमार ने कहा कि उनका ध्येय सिर्फ देश के विपक्षी दलों को एकजुट करना है। उनका व्यक्तिगत कुछ भी नहीं है। वे कई बार कह चुकें हैं कि उनकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा कुछ भी नहीं है। वे चाहते हैं कि देश के सभी विपक्षी दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़े, जिससे कि केन्द्र की वर्तमान भाजपा सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में हराया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि हम शुरू से इस बात को कहते आ रहे हैं कि हमारी कोई इच्छा नहीं है। हम अपने लिए नहीं बल्कि पूरे देश के हित की बात सोच रहे हैं। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत