लाइव न्यूज़ :

जनता दरबार में नालंदा का मामला सामने आने पर गंभीर दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 7, 2023 17:22 IST

अगस्त माह की पहली सोमवारी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार में गृह विभाग, कारा विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, निगरानी विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी 72 फरियादियों की समस्याएं सुनी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने पूछा कि आप जेल में कब थे? तब अशोक सिंह ने कहा कि 1974 में हम जेल में थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊ तो ठिके है जेपी सेनानी हैं तो जेलवा तो हइये है।अशोक सिंह कहा कि सीवान, छपरा और बक्सर जेल में 9 महीना रहे।

पटना: अगस्त माह की पहली सोमवारी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार में गृह विभाग, कारा विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, निगरानी विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी 72 फरियादियों की समस्याएं सुनी। वहां मौजूद अधिकारियों को लोगों की समस्या का समाधान निकालने का निर्देश दिया। 

जमीन संबंधी और आपराधिक मामले ज्यादा आए। कहीं स्थानीय पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही तो कहीं जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है। इस दौरान सीवान के आए स्वतंत्रता सेनानी अशोक सिंह जनता दरबार में पहुंचे। उन्होंने कहा कि सर दो साल पर तो जनता दरबार का नंबर आया है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि आप जेल में कब थे? तब अशोक सिंह ने कहा कि 1974 में हम जेल में थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊ तो ठिके है जेपी सेनानी हैं तो जेलवा तो हइये है। हम लोग भी तो जेलवे में ना थे। अशोक सिंह कहा कि सीवान, छपरा और बक्सर जेल में 9 महीना रहे। 1 जून 1975 को गिरफ्तार हुए, जिसके बाद इमरजेंसी लग गया। 1976 में हाजिर हुए। लेकिन आज तक पेंशन नहीं मिला। अशोक सिंह फिर कहते हैं कि जब हम बक्सर जेल में थे तब आप भी वही थे सर। 

अशोक सिंह की बात सुनकर मुख्यमंत्री हैरान रह गये। उन्होंने मुख्य सचिव से कहा कि जेपी सेनानी वाले व्यक्ति हैं नौ महीना जेल में थे। सीवान से आए हैं इन्हें पेंशन नहीं मिल रहा है, इसे दिखवाईए। वहीं, नालंदा से पहुंचे एक फरियादी की शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौंक गए। मामला नालंदा से जुड़ा था इसलिए नीतीश कुमार ने और ध्यान से सुना। 

पूरा मामला जमीन पर अवैध कब्जा से जुड़ा था। स्कूल की जमीन पर ही दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। नालंदा के नूरसराय स्थित बेगमपुर गांव से संजय कुमार सिंह शिकायत लेकर पहुंचे थे। 

उन्होंने बताया कि बेगमपुर में एक पुस्तकालय की जमीन थी जिसको कुछ दबंगों ने तोड़कर घर बना लिया। सीओ साहब को बोलकर थक गए। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने अपने पास खड़े अधिकारी से कहा कि राजस्व विभाग को फोन लगाओ। पूरी जानकारी देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि दिखाइए इसको। जब नालंदा में यह सब हो रहा है तब तो इसको ठीक से देखिए।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारनालंदा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष