लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून को दिया सख्ती से पालन कराने का निर्देश

By एस पी सिन्हा | Updated: November 26, 2022 16:22 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों से यह निवेदन करते हुए कहा कि हम सभी लोग मिलकर यह संकल्प लें कि किसी भी तरह के नशीलें पदार्थ का कभी भी कहीं भी सेवन नहीं करेंगे और आस-पास के लोगों को भी नशीलें पदार्थों का सेवन नहीं करने को लेकर प्रेरित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने शराबबंदी कानून को सफल रुप से लागू करवाने वाले अधिकारियों को सम्मानित कियासाथ ही उन्होंने कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को नशा छोड़ने का संकल्प दिलायाइस दौरान मुख्यमंत्री ने ताड़ी छोड़कर नीरा का कारोबार करने की सलाह दी

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नशा मुक्ति दिवस के मौके पर शनिवार को राज्य में शराबबंदी कानून को सफल रुप से लागू करवाने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि शराबबंदी में हर दिन बेहतरी हो रही है। हर दिन लोग बड़ी संख्या में शराब से मुक्ति पा रहे हैं। लेकिन कुछ लोग तो हर जगह गड़बड़ करने वाले होते हैं, उनका काम ही काम खराब करना होता है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो रही है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों से यह निवेदन करते हुए कहा कि हम सभी लोग मिलकर यह संकल्प लें कि किसी भी तरह के नशीलें पदार्थ का कभी भी कहीं भी सेवन नहीं करेंगे और आस-पास के लोगों को भी नशीलें पदार्थों का सेवन नहीं करने को लेकर प्रेरित करेंगे। ताकि इसके दुष्प्रभाव से हम लोग बच सकें। नशे से न सिर्फ स्वास्थ बल्कि संस्कार भी खराब होता है। 

मुख्यमंत्री ने मीडिया व सभागार में मौजूद अन्य लोगों से मुखातिब होते हुए कहा कि शराबबंदी से जुड़ी मेरी बात मान लीजिए। मैं खुद आकर आपका चरण स्पर्श कर लूंगा। नीतीश कुमार ने कहा कि शराब के धंधे में लगे असली व्‍यक्ति को पहचानिए। यह देखिए कि कौन कर रहा है इधर-उधर। 

कार्यक्रम में मौजूद मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को मुख्यमंत्री ने मंच से ही यह निर्देश दिया कि हर विभाग से शराबबंदी को लेकर यह प्रचार-प्रसार कराएं कि शराब कितनी बुरी चीज है। बहुत लोग शराब छोड़ चुके हैं। कुछ ही लोग बचे हैं। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ताड़ी छोड़कर नीरा का कारोबार करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ताड़ी छोड़कर नीरा का काम करने वालों को हम लोग प्रोत्साहन देंगे। सरकार इस पर काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि बिहार में शराबंबदी लागू है। इसके बाद भी कुछ लोग शराब का कारोबार जारी रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना मतलब के ताड़ी से जुड़े लोगों को मत पकड़िए। यूं ही हम किसी को पकड़ने के लिए नहीं कह रहे। इस धंधे में लगे लोगों को सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत एक लाख रुपए की मदद का आफर दीजिए। 

उन्होंने पुलिस व प्रशासन से जुड़े लोगों को कहा कि समाज सुधार के अभियान को निरंतर जारी रखिए। इस बारे में जुड़ी पुस्तिका एक-एक घर में पहुंची है। पूरे तौर पर इस काम में लगेंगे तो राज्य आगे बढ़ेगा। बापू ने कहा था कि शराब बुरी चीज है। जिस व्यक्ति ने देश को आजादी दिलाई उनकी बात क्यों नहीं मानेंगे?

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों