लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों के मरम्मत कार्य की समीक्षा की

By भाषा | Updated: October 15, 2021 00:09 IST

Open in App

सोनीपत (हरियाणा), 14 अक्टूबर कृषि कानून के विरोध में दिल्ली हरियाणा की सीमा पर कुंडली बॉर्डर पर पिछले साल नवंबर से जारी किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में हरियाणा सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों को सुधारने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंस के दौरान इसकी समीक्षा की।

बैठक के दौरान सोनीपत के उपायुक्त उपायुक्त ललित सिवाच ने मुख्यमंत्री को बताया कि चिन्हित सभी आठ वैकल्पिक मार्गों के मरम्मत काम युद्ध स्तर पर जारी है और जल्दी ही पूरा हो जाएगा।

उपायुक्त ने सिवाचन ने बताया कि सोनीपत में आठ मार्ग चिन्हित किये गये हैं, जो हैं... सेरसा खटकड़ से भैराबांकीपुर वाया मनोली (8.03 किलोमीटर), जीटी रोड (एनएच-44) से जांटीकलां अप टू जांटी खुर्द (5.50 किलोमीटर), जीटी रोड से नाथूपुर सबोली (4.60 किलोमीटर), जीटी रोड सेवली जाखोली पबसेरा मनोली अटेरना नांगल कलां प्याऊ मनियारी अप टू नरेला बॉर्डर (19.64 किलोमीटर), लामपुर बॉर्डर (नाहरा-नाहरी रोड 12.69 किलोमीटर), राई नाहरा बहादुरगढ़ रोड (एमडीआर-138)(बीसवामील जठेड़ी अप टू नाहरा) (11.75 किलोमीटर), सोनीपत राठधना अकबरपुर बारोटा अप टू सफियाबाद (दिल्ली बॉर्डर) (12.00 किलोमीटर) और राठधना से बहालगढ़ रोड (2.35 किलोमीटर)।

उन्होंने बताया कि इन आठों सड़कों को ठीक करने में 80 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान