लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला होंगी कांग्रेस में शामिल, आंध्र प्रदेश की सियासत में हो सकता है बड़ा उलटफेर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 2, 2024 10:11 IST

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख और मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को अब घर के भीतर से बेहद कठिन चुनौती मिल सकती है। जी हां, मुख्यमंत्री जगन की बहन वाईएस शर्मिला इस हफ्ते कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश की सियासत में हो सकता है बड़ा उलटफेर, कांग्रेस खेलने जा रही है बेहद मजबूत दांव मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को अब मिल सकती है घर के भीतर से बेहद कठिन चुनौती जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला कांग्रेस में हो रही हैं शामिल

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना बन गई है। वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को अब घर के भीतर से बेहद कठिन चुनौती मिल सकती है। जी हां, मुख्यमंत्री जगन की बहन वाईएस शर्मिला इस हफ्ते कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगी।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार कांग्रेस द्वारा तेलंगाना विधानसभा चुनाव में दर्ज की गई शानदार जीत के बाद अब अगला लक्ष्य आंध्र प्रदेश को बनाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व आगामी लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वाईएस शर्मिला को बेहद महत्वपूर्ण पद देगा। दरअसल पार्टी आंध्र प्रदेश में अपने पुराने प्रभाव को वापस पाना चाहती है।

कांग्रेस को उम्मीद है कि शर्मिला के आने से वाईएसआर कांग्रेस में टूट हो सकती है और कई नेता पुरानी पार्टी का रूख कर सकते हैं। वहीं  प्रमुख विपक्षी दल तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) सूबे में अपना प्रभाव बनाए रखने के लिए भारी संघर्ष कर रही है।

वाईएस शर्मिला साल 2012 में पहली बार उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब तेलंगाना आंध्र प्रदेश से अलग नहीं हुआ था। तेलंगाना आंदोलन के जोर पकड़ने के समय शर्मिला ने भाई जगन मोहन रेड्डीकी वाईएसआर कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था।

शर्मिला ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनके भाई के साथ उनके राजनीतिक मतभेद हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में घोषणा की थी कि वह तेलंगाना चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने तब कहा था कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए अच्छी स्थिति में है और वह उसे कमजोर नहीं करना चाहतीं।

टॅग्स :Jagan Mohan Reddyकांग्रेसआंध्र प्रदेशAndhra Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष