लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट नागपुर का निरीक्षण, मरीजों से की भेंटवार्ता

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 13, 2026 15:13 IST

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश से उपचार के लिए वहाँ पहुँचे मरीजों और उनके परिजनों से भी भेंट की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Open in App

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नागपुर स्थित प्रतिष्ठित नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (एनसीआई) का दौरा करते हुए संस्थान की व्यवस्थित चिकित्सा सेवाओं और आधुनिक उपचार प्रबंधन की सराहना की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्लिनिकल विभागों का निरीक्षण किया और डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ से सीधे संवाद किया।

डॉ. यादव ने संस्थान की सक्रिय टीम भावना और कैंसर मरीजों के प्रति उनकी सेवा प्रतिबद्धता को प्रशंसनीय बताया। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए समर्पण और संवेदनशीलता ही सबसे बड़ी सेवा है। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश से उपचार के लिए वहाँ पहुँचे मरीजों और उनके परिजनों से भी भेंट की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार अपने नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु आर्थिक सहायता और पेशेवर सहयोग दोनों स्तरों पर निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भी कैंसर उपचार नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए विशेषज्ञ संस्थानों से तकनीकी सहयोग लिया जाएगा।

दौरे के दौरान एनसीआई के जनरल सेक्रेटरी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शैलेश जोगलेकर और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आनंद पाठक ने मुख्यमंत्री को संस्थान की कार्यप्रणाली, शोध परियोजनाओं और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने संस्थान की टीम को उनके समग्र कैंसर उपचार मॉडल के लिए बधाई दी और मध्यप्रदेश में इस मॉडल को लागू करने की संभावनाएँ भी तलाशी जाने की बात कही।

टॅग्स :मोहन यादवMadhya Pradeshनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?