लाइव न्यूज़ :

शिवसेना के एनडीए छोड़ने के फैसले पर नीतीश कुमार ने कहा- 'वो जाने भाई इसमें हमको क्या मतलब है?'

By विनीत कुमार | Updated: November 11, 2019 12:06 IST

बीजेपी के शिवसेना को सीएम पद देने से इनकार और 50-50 के फॉर्मूले पर दोनों पार्टियों के बीच जारी गतिरोध के बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि उद्धव ठाकरे एनसीपी के साथ जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने पत्रकारों के सवाल पर कहा- 'इससे हमारा क्या मतलब'शिवसेना सांसद अरविंद सावंत के मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफे के सवाल पर नीतीश ने कही ये बात

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी के साथ शिवसेना के गतिरोध के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ भी कहने से बचते नजर आये। नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र की सियासत से जुड़े पत्रकारों के सवाल पर कहा कि इस पूरे मसले से उनका कोई मतलब नहीं है। दरअसल, पत्रकारों ने पूछा कि शिवसेना ने एनडीए का साथ छोड़ दिया है, इस पर वे क्या कहेंगे? इस सवाल पर नीतीश ने कहा, 'वो जाने भाई इसमें हमको क्या मतलब है?' 

बता दें कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू भी एनडीए का हिस्सा है। हालांकि, इसी साल नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल से ठीक पहले मंत्री पद के बंटवारे को लेकर जेडीयू और बीजेपी के बीच कुछ गतिरोध नजर आया था। हालांकि, तब दोनों पार्टियों ने इससे इनकार किया था।

दरअसल, केंद्र की नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल एकमात्र शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने मत्री पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी है। इसे एनसीपी की ओर से रखी गई शर्त के बाद उठाया गया कदम माना जा रहा है। एनसीपी ने प्रस्ताव रखा है कि अगर शिवसेना को सरकार बनाने के लिए एनसीपी के साथ आना है तो सबसे पहले केंद्र के मोदी सरकार से नाता तोड़ना होगा।

बीजेपी के शिवसेना को सीएम पद देने से इनकार और 50-50 के फॉर्मूले पर दोनों पार्टियों के बीच जारी गतिरोध के बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि उद्धव ठाकरे एनसीपी के साथ जा सकते हैं। बीजेपी के इनकार के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधानसभा चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी शिवसेना को सरकार बनाने का रविवार को न्योता भेजा था। 

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना के पास 56 विधायक हैं। वहीं, एनसीपी के पास 54 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं। ये दोनों पार्टियां अगर शिवसेना का साथ देती हैं तो पार्टी सरकार बनाने में कामयाब हो सकती है। बीजेपी के पास 105 विधायक हैं लेकिन शिवसेना के साथ गतिरोध के बाद उसने सरकार बनाने से इनकार कर दिया है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारमहाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है