लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का निर्देश, क्रेडिट सोसायटी की धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने की प्रणाली हो 

By भाषा | Updated: August 19, 2020 05:30 IST

धिकारियों को ऐसी प्रणाली तैयार करने के निर्देश दिए कि भविष्य में प्रदेश में ऐसी कोई भी को-आपेरटिव सोसायटी गरीब जनता को झांसा न दे सके।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने मंगलवार ने अधिकारियों से कहा कि क्रेडिट सोसायटी की धोखाधड़ी से लोगों को बचाने के लिए कोई पुख्ता प्रणाली बनायी जाए।उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाया जाए।

जयपुरः मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार ने अधिकारियों से कहा कि क्रेडिट सोसायटी की धोखाधड़ी से लोगों को बचाने के लिए कोई पुख्ता प्रणाली बनायी जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए कृषि प्रसंस्करण इकाई लगानेकी योजना का लाभ किसानों को प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाए। 

गहलोत मंगलवार को कृषि, सहकारिता व अन्य विभागों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी बल्कि फसल उत्पादों में मूल्य वर्धन होने से उनकी कीमत भी बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर कृषि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस योजना के तहत किसानों को कृषि प्रसंस्करण उद्योग लगाने पर एक करोड़ रूपये तक ऋण मिल सकता है जिस पर राज्य सरकार द्वारा 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। 

इसके साथ ही गहलोत ने क्रेडिट सोसायटी की धोखाधड़ी से लोगों को बचाने के लिए कोई प्रणाली बनाने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बहु राज्यीय को-आपरेटिव सोसायटी द्वारा आम जनता को निवेश के नाम पर धोखा देकर उनकी गाढ़ी मेहनत की कमाई लूटने की शिकायतें चिंता का विषय हैं। 

उन्होंने अधिकारियों को ऐसी प्रणाली तैयार करने के निर्देश दिए कि भविष्य में प्रदेश में ऐसी कोई भी को-आपेरटिव सोसायटी गरीब जनता को झांसा न दे सके। मुख्यमंत्री ने किसानों को रबी फसल वर्ष 2019-20 के बीमा क्लेम के शीघ्र भुगतान के लिए 250 करोड़ रूपए प्रीमियम कृषक कल्याण कोष से स्वीकृत करने के भी निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि विभिन्न सहकारी संस्थाओं में 1,000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य की क्रय-विक्रय सहकारी समितियों आदि के माध्यम से किसानों को भारत सरकार द्वारा शुरू किए कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड का अधिकाधिक लाभ उपलब्ध कराने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय निगरानी कमेटी गठित करने का भी निर्णय किया है। राजस्थान में इस फण्ड के तहत 9 हजार करोड़ रूपए आवंटित करने का लक्ष्य रखा गया है और नवगठित समिति इसकी क्रियान्विति की नियमित निगरानी करेगी। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के सभी सहकारी भण्डारों के मेडिकल विक्रय केन्द्र आनलाइन होंगे। कृषि व सहकारिता विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा ने बताया कि सहकारिता विभाग द्वारा वर्ष 2019-2020 में 21.86 लाख कृषकों को 9541 करोड़ रूपये का अल्पकालीन सहकारी फसली ऋण वितरित किया है। 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos