लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री अशेाक गहलोत मेवाड़ के दौरे पर

By भाषा | Updated: November 15, 2021 15:01 IST

Open in App

जयपुर, 15 अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को राज्य के मेवाड़ क्षेत्र के दौरे के तहत राजसमंद के नाथद्वारा पहुंचे।

गहलोत ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी के मंदिर में दर्शन किए और सभी के अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मंत्री उदयलाल आंजना भी उनके साथ थे।

गहलोत ने गुड़ला गांव में राजकीय माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सहित राज्य सरकार की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि राज्य सरकार ने अपने लगभग तीन साल के कार्यकाल में जनकल्याण व विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बीते दो साल में 123 कॉलेज खोले हैं जिनमें से 33 कॉलेज केवल लड़कियों के लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा व बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दे रही है।

गहलोत का ‘सरकार गांवों/शहरों के संग’ अभियान के तहत आयोजत शिविर का निरीक्षण करने का भी कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब