लाइव न्यूज़ :

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा- न्यायपालिका पिछले कुछ वक्त से अभूतपूर्व तरीके से अमर्यादित कृत्यों में बढ़ोतरी की गवाह बन रही है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2019 14:09 IST

गोगोई ने कहा कि उच्चतम न्यायालय समेत सभी अदालतों में अमर्यादित व्यवहार ने अपना सिर उठाया है। उन्होंने कहा, “भारतीय न्यायपालिका पिछले कुछ वक्त से अभूतपूर्व तरीके से अमर्यादित कृत्यों में बढ़ोतरी की गवाह बन रही है...अशिष्ट व्यवहार के ऐसे मामलों ने उच्चतम न्यायालय समेत सभी अदालतों में अपना सिर उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देगोगोई ने कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि पक्षकार तेजी से इनकी पहचान कर उन्हें अलग-थलग करें।उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि संस्थान की व्यवस्था और गरिमा बनी रहे।गरिमापूर्ण और सुखद विचार-विमर्श और बहस को मुखर और प्रेरित आचरण से प्रतिस्थापित किया जा रहा है

भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा कि न्यायपालिका “अमर्यादित” आचरण के अभूतपूर्व तरीके से बढ़ते मामलों की गवाह बन रही है।

उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि गरिमापूर्ण तरीके से होने वाली चर्चाओं और बहस की जगह अदालतों में “मुखर” आचरण अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि पक्षकारों द्वारा न्यायपालिका की गरिमा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये इनकी तेजी से पहचान हो और इन्हें अलग-थलग किया जाए।

प्रधान न्यायाधीश यहां सर्वोच्च न्यायालय के लॉन में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल और वरिष्ठ अधिवक्ताओं समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

गोगोई ने कहा कि उच्चतम न्यायालय समेत सभी अदालतों में अमर्यादित व्यवहार ने अपना सिर उठाया है। उन्होंने कहा, “भारतीय न्यायपालिका पिछले कुछ वक्त से अभूतपूर्व तरीके से अमर्यादित कृत्यों में बढ़ोतरी की गवाह बन रही है...अशिष्ट व्यवहार के ऐसे मामलों ने उच्चतम न्यायालय समेत सभी अदालतों में अपना सिर उठाया है। गरिमापूर्ण और सुखद विचार-विमर्श और बहस को मुखर और प्रेरित आचरण से प्रतिस्थापित किया जा रहा है।”

गोगोई ने कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि पक्षकार तेजी से इनकी पहचान कर उन्हें अलग-थलग करें। उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि संस्थान की व्यवस्था और गरिमा बनी रहे।” 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टजस्टिस रंजन गोगोईरविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है