लाइव न्यूज़ :

चीफ जस्टिस एनवी रमना ने कहा, 'जजों के खाली पदों का भरा जाना बेहद जरूरी है, ताकि न्यायपालिका पर लोगों का भरोसा बना रहे'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 15, 2022 21:29 IST

चीफ जस्टिस एनवी रमना ने कोर्ट में जजों की नियुक्ति में हो रही देरी पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जजों के खाली पड़े पदों को जल्द भरे जाने की जरूरत है, ताकि न्यायपालिका पर लोगों का भरोसा बना रहे।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायपालिका पर लोगों का भरोसा बना रहे इसके लिए मुकदमों के फैसलों में देरी नहीं होनी चाहिएकोर्ट में सालों से लंबित पड़े मामलों के निपटारे में तेजी के लिए जजों की नियुक्ति बेहद जरूरी हैअदालतों में लंबित पड़े मुकदमों की संख्या बहुत पीड़ादायक है

हैदराबाद: कोर्ट पर बढ़ते दबाव और जजों की कमी के कारण होने वाली परेशानी को रेखांकित करते हुए भारत के चीफ जस्टिस एनवी रमना ने कहा कि जजों के खाली पदों को भरा जाना बहुत ही आवश्यक है, ताकि सालों से लंबित पड़े मामलों का निपटारे में तेजी आ सके।

हैदराबाद के गचिबोव्ली में तेलंगाना स्टेट ज्यूडिशियल ऑफिसर कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह में चीफ जस्टिस रमना ने कोर्ट में जजों की नियुक्ति में हो रही देरी पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जजों के खाली पड़े पदों को जल्द भरे जाने की जरूरत है, ताकि न्यायपालिका पर लोगों का भरोसा बना रहे।

चीफ जस्टिस ने कहा कि अदालतों में लंबित पड़े मुकदमों की संख्या बहुत पीड़ादायक है। आज के समय में कोर्ट की तारीख अपने आप में किसी सजा से कम नहीं है लेकिन इसके पीछे तमाम कारण हैं, जिन्हें दूर के प्रयास में तेजी लायी जा रही है। मौजूदा समय में कोर्ट के बाहर न्याय के लिए लगी लंबी लाइनों में खड़े आम आदमी के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि फैसला आने में न जाने कितने साल और लगेंगे।

उन्होंने कहा कि संविधान प्रदत्त शक्तियों के मुताबित भारत की निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में नागरिकों को अपील का अधिकार हासिल है, लेकिन जजों की कमी के कारण कोई नहीं बता सकता कि केस में अंतिम फैसला कब तक आ पाएगा। 

चीफ जस्टिस रमना ने कहा कि इस समस्या का केवल एकमात्र हल यही है कि जजों की नियुक्ति के संबंध में तेजी लायी जाए और जितने जजों की आवश्यकता है उनकी नियुक्त प्रक्रिया को फौरन पूरा किया जाना चाहिए। सच मानिए तो मेरी प्रबल इच्छा है कि जिला अदालतों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कही भी जजों के पद खाली न रहें।

जजों की कमी के अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर पर बात करते हुए चीफ जस्टिस एनवी रमना ने कहा सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने देशभर के विभिन्न अदालतों का सर्वे करके जो रिपोर्ट दी है, उसमें यह बात स्पष्ट तरीके से उजागर हुई है कि देश में न्यायिक इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति बेहद खराब है और इस बाबत सारी जानकारी सरकार को भी दी जा चुकी है।

टॅग्स :एन वेंकट रमणसुप्रीम कोर्टहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर