लाइव न्यूज़ :

चिंदबरम ने फिर साधा जांच एजेंसी पर निशाना, कहा- सीबीआई को वित्त मंत्री जेटली से मिल गया है 'असल प्रमाणपत्र'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 28, 2019 08:59 IST

चिदंबरम ने एयरसेल-मैक्सिस मामले के परोक्ष संदर्भ में कहा कि जब ऐसे मामलों में जहां आरोप बेहद छोटी राशि के बारे थे, वहां विशिष्ट आईएएस अधिकारियों और अन्य को 'अविवेकपूर्ण तरीके से निशाने पर लिए जाने' के दौरान सरकार झपकी ले रही थी।

Open in App

नई दिल्ली, 27 जनवरीः एजेंसी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी. चिदंबरम ने बैंकरों को 'अविवेकपूर्ण तरीके से निशाना' बनाने के लिए सीबीआई पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई को इस कार्रवाई के लिए केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली से 'असल प्रमाणपत्र' मिल गया है, जिन्होंने उसकी कार्रवाई की निंदा की थी। जेटली ने आईसीआईसीआई की पूर्व प्रमुख चंदा कोचर से जुड़े आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन कर्ज मामले में धोखाधड़ी और जालसाजी के संबंध में के. वी. कामथ जैसे प्रमुख बैंकरों से पूछताछ की सीबीआई की योजना की आलोचना की है।

पूर्व वित्त और गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें खुशी है कि जेटली की अंतरात्मा और कानूनी कुशाग्रता में आखिरकार हलचल हुई. उन्होंने उन मामलों में 'प्रमुख बैंकरों को अविवेकपूर्ण तरीके से निशाना बनाने' की आलोचना की जहां आरोप हजारों करोड़ रुपए के हैं। उन्होंने कहा, ''सीबीआई को असल प्रमाणपत्र उस शख्स से मिल रहा है जो ऐसी जगह पर है (इलाज के लिए अमेरिका में) जहां से सब कुछ दिखता है।''

चिदंबरम ने एयरसेल-मैक्सिस मामले के परोक्ष संदर्भ में कहा कि जब ऐसे मामलों में जहां आरोप बेहद छोटी राशि के बारे थे, वहां विशिष्ट आईएएस अधिकारियों और अन्य को 'अविवेकपूर्ण तरीके से निशाने पर लिए जाने' के दौरान सरकार झपकी ले रही थी। इस मामले में चिदंबरम का नाम भी आरोपी के तौर पर शामिल है। चिदंबरम ने कहा, ''वित्त मंत्री ने पूछा है कि इससे हम क्या उद्देश्य पूरा कर रहे हैं या वास्तव में नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्हें जवाब पता है। वजह न्याय है।''

टॅग्स :सीबीआईपी चिदंबरमअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी