लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: चुनावी ड्यूटी पर जाते वक्त CISF की गाड़ी पर हमला, तीन नागरिकों की मौत, एक जवान शहीद

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 8, 2018 13:46 IST

दंतेवाड़ा के बचेली स्थिति एनएमडीसी के आकाश नगर में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। जिस बस पर नक्सलियों ने हमला किया उसमें सात सीआईएसएफ के जवान मौजूद थे।

Open in App

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली में नक्सलियों ने आईईडी धमाका किया है। इस हमले में सीआईसीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं और तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक जवान शहीद हो गया है। 

खबरों के मुताबिक सीआईसीएफ के जवान छत्तीसगढ़ के आगमी विधान सभा चुनावी डयूटी पर जा रहे थे, जब हमला हुआ। जवान उस वक्त निहत्थे थे और हमले के वक्त वह खाना खाने के लिए जा रहे थे। जवानों की हालत काफी गंभीर है और दोनों को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। खबरों में अधिक जानकारी के लिए अभी इंतजार है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक हमले में चार लोगों की मौत हो गई है। जिसमें तीन आम नागरिक हैं और एक जवान शहीद हो गया है। जवान ने इलाज के दौरान अस्पताल में अपना दम तोड़ा। 

 

दंतेवाड़ा के बचेली स्थिति एनएमडीसी के आकाश नगर में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। जिस बस पर नक्सलियों ने हमला किया उसमें सात सीआईएसएफ के जवान मौजूद थे। एंटी नक्सल ऑपरेशन के स्पेशल डीजी डीएम अवस्थी ने घटना की पुष्टि की है। 

पिछले महीने  दूरदर्शन की टीम पर भी हुआ था हमला 

गौरतलब है कि पिछले महीने नक्सलियों ने चुनाव ड्यूटी पर गए दूरदर्शन टीम पर हमला कर दिया था। इस हमले में दो पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए थे। इसके अलावा दो पुलिसकर्मियों गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे। 

इस हमले के सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़ भी हुई थी। यह हमला दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नीलावाया के जंगलों में हुई थी। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील