लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव, 12 और 20 नवंबर को होगा मतदान

By भारती द्विवेदी | Updated: October 6, 2018 15:52 IST

Chhattisgarh Vidhan Sabha Chunao 2018 poll details: 11 दिसंबर को पांच राज्य के चुनाव के नतीजे आ जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे12 नवंबर को पहले चरण में नक्सल प्रभावित इलाकों में वोटिंग होगी।नॉर्थ छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होगा।आज से सभी पांचों राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है।

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत ने प्रेस कांफ्रेस करके पांच राज्यों में चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत ने प्रेस कांफ्रेंस करके राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव की तारीख का ऐलान किया है। इलेक्शन कमीशन की तरफ से तारीखों के ऐलान के साथ ही पांचों राज्यों में आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। 

इलेक्शन कमीशन ने छत्तीसगढ़ में दो चरण में चुनाव कराने का फैसला किया है। इस बार राज्य के 90 सीटों पर चुनाव होना है। साल 2013 में 91 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव हुए थे। पहले चरण में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में चुनाव होना है। पहले चरण में 18 सीटों के लिए मतदान होंगे। उम्मीदवारों के पास नॉमिनेशन भरने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर होगी। पहला फेज की वोटिंग 12 नवंबर को होगी। 20 नवंबर को नार्थ छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण में 72 सीटों के लिए वोटिंग होगी। 11 दिसंबर को पांच राज्य के चुनाव के नतीजे आ जाएंगे।

 

उम्मीदवार चुनाव प्रचार में अधिक से अधिक 28 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे। उन्होंने कहा है कि हर बूथ पर सुरक्षाबलों की तैनाती होगी। वोटिंग के लिए आधुनिक ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। पांचों राज्य में 15 दिसंबर से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव निष्पक्ष तरीके से हो इसलिए हर मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। 

कब खत्म होगा रमन सिंह सरकार का कार्यकाल

छत्तीसगढ़ में कुल 91 विधानसभा सीटें हैं। साल 2013 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 49 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। फिलहाल कांग्रेस के पास 39 और अन्य के पास 2 सीटें हैं। रमन सिंह ने दिसंबर 2013 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनका कार्यकाल दिसंबर 2018 में पूरा हो रहा है।

टॅग्स :चुनाव आयोगछत्तीसगढ़विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल