लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh School Closed: भीषण गर्मी ने किया बेदम, छत्तीसगढ़ सरकार ने गर्मी की छुट्टियां 25 जून तक बढ़ाईं, जानें शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2024 11:35 IST

Chhattisgarh School Closed: भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियां 25 जून तक बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देआदेश के अनुसार स्कूल 26 जून से खुलेंगे। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।अंबिकापुर में 32.6 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Chhattisgarh School Closed: छत्तीसगढ़ सरकार ने भीषण गर्मी के मद्देनजर राज्य में विद्यालयों की गर्मी की छुट्टियां 25 जून तक बढ़ा दीं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने रविवार देर शाम आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक, राज्य सरकार ने 22 अप्रैल से 15 जून तक सभी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां घोषित की हैं। वर्तमान में राज्य में भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियां 25 जून तक बढ़ा दी है।

आदेश के अनुसार स्कूल 26 जून से खुलेंगे। रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को अनुमान जताया है कि अगले चार दिनों तक राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार-पांच दिनों के दौरान राज्य के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

रविवार को रायपुर (लालपुर स्टेशन) में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बिलासपुर में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस, राजनांदगांव में 39 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा में 40.2 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में 32.6 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

टॅग्स :छत्तीसगढ़School Educationमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसमविष्णु देव साय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

क्राइम अलर्टबिहार फर्जी नियुक्तः 2006 से 2015 के बीच दस्तावेजों की जांच, कुल 2953 शिक्षकों को आरोपी बनाया, जा सकते जेल,  वेतन और मानदेय में 1400 करोड़ रुपये खर्च?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष