लाइव न्यूज़ :

दंतेवाड़ा उपचुनाव: नक्सली हमले में मारे गए BJP विधायक भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2019 08:27 IST

भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने 9 अप्रैल को निर्मम हत्या कर दी थी। दंतेवाड़ा में श्यामगिरि गांव के निकट एक आईईडी विस्फोट में मंडावी और पुलिसकर्मी मारे गये थे। 

Open in App
ठळक मुद्देभीमा मंडावी के मौत के सिर्फ 48 घंटे बाद ही ओजस्वी ने 11 अप्रैल को परिवार सहित मतदान किया था।बस्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में इस बार 77 फीसदी वोटिंग हुई है, जो नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब है।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा विधानसभा सीट से ओजस्वी मंडल उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हैं। ओजस्वी नक्सली हमले में मारे गए बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की पत्नी हैं।

नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ओजस्वी मंडल ने कहा, चुनाव जीतने का प्रयास करूंगी। श्यामगिरी जहां मेरे पति की नक्सलियों ने हत्या की थी वहां से चुनाव प्रचार शुरू करने जा रही हूं।

पति की मौत के बाद वोट डालने पहुंची ओजस्वी

भीमा मंडावी के मौत के सिर्फ 48 घंटे बाद ही ओजस्वी ने 11 अप्रैल को परिवार सहित मतदान किया था। नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए बीजेपी विधायक की हत्या वाले घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित श्यामगिरी बूथ पर 77 फीसदी मतदान हुआ। ओजस्वी ने कहा था कि इस दुख की घड़ी में पूरा परिवार मेरे साथ खड़ा है। मेरे परिवार का प्रत्येक सदस्य अपना वोट डालने बूथ तक आया है। भीमा मंडावी को यही सच्ची श्रद्धांजलि है। मैं उनके अधूरे कामों को पूरा करूंगी।

टॅग्स :नक्सल हमलाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत