लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने किया पुलिस जवान के माता पिता का अपहरण

By भाषा | Updated: July 7, 2020 14:32 IST

नक्सलियों ने घटना को अंजाम देने के दौरान पुलिस जवान की बहन के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीनकर वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजय तेलाम पिछले वर्ष डीआरजी में भर्ती हुआ था तथा वह दंतेवाड़ा स्थित पुलिस शिविर में रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने पुलिस जवान के माता पिता का अपहरण कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि नक्सली क्षेत्र में चल रहे लोन वर्राटू अभियान से परेशान हैं

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने पुलिस जवान के माता पिता का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुमियापाल गांव में सोमवार रात नक्सलियों ने डीआरजी के जवान अजय तेलाम के पिता लच्छु तेलाम :64 वर्ष: और माता विज्जो तेलाम :62 वर्ष: का अपहरण कर लिया है।

पल्लव ने बताया कि नक्सलियों ने घटना को अंजाम देने के दौरान पुलिस जवान की बहन के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीनकर वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजय तेलाम पिछले वर्ष डीआरजी में भर्ती हुआ था तथा वह दंतेवाड़ा स्थित पुलिस शिविर में रहता है।

उन्होंने कहा कि पुलिस को आशंका है कि नक्सली क्षेत्र में चल रहे लोन वर्राटू अभियान से परेशान हैं, जिस कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। दंतेवाड़ा जिला में पुलिस ने पिछले माह लोन वर्राटू अभियान की शुआत की थी । इस अभियान के तहत गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर जिन नक्सलियों के सर पर इनाम हैं ऐसे नक्सलियों का बैनर पोस्टर लगाया जा रहा है तथा उन्हें आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है।

पल्लव ने बताया कि गुमियापाल गांव में पुलिस ने नक्सलियों का पोस्टर लगाया था जिसके बाद से 15 से 20 नक्सली आत्मसमर्पण करने के पुलिस से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ नक्सली चाहते हैं कि उनके लोग आत्मसमर्पण न करें और यही वजह है कि उन्होंने अजय के परिवार को निशाने पर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना यह दर्शाती है कि बस्तर क्षेत्र में अपनी जमीन खिसकने के कारण नक्सली परेशान हैं और इसी कारण वह पुलिसकर्मियों के परिवार वालों पर हमला कर रहे हैं। पिछले सप्ताह नक्सलियों ने जिले के हिरोली गांव में एक पुलिसकर्मी के रिश्तेदार की हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने अजय के माता पिता की तलाश शुरू कर दी है और उन्हें रिहा कराने के लिए ग्रामीणों से संपर्क किया जा रहा है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां