लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में मारा गया विधायक भीमा मंडावी पर हमले में शामिल नक्सली

By भाषा | Updated: May 26, 2019 20:47 IST

मारे गये नक्सली के भाजपा विधायक भीमा मंडावी और चार सुरक्षाकर्मियों की हत्या समेत नक्सली हिंसा के लगभग 40 मामलों में शामिल होने का संदेह है।

Open in App

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में रविवार को एक शीर्ष नक्सली मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मारा गया नक्सली अप्रैल में हुए एक आईईडी विस्फोट में कथित रूप से शामिल था जिसमें भाजपा विधायक भीमा मंडावी मारे गये थे।

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह मुठभेड़ किरंदुल थाना क्षेत्र के हिरोली के जंगलों में उस समय हुई जब पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे।

उन्होंने बताया कि रायपुर से लगभग 450 किलोमीटर दूर हिरोली में जब पुलिस दल आगे बढ़ रहा था तो दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। पल्लव ने बताया कि नक्सलियों के भागने के बाद नक्सलियों की मलानगिर एरिया कमेटी के स्थानीय संगठन दस्ते के सदस्य गुड्डी का शव मिला। मौके से एक रिवाल्वर और छह गोलियां बरामद की गई है।

मारे गये नक्सली के भाजपा विधायक भीमा मंडावी और चार सुरक्षाकर्मियों की हत्या समेत नक्सली हिंसा के लगभग 40 मामलों में शामिल होने का संदेह है।

गौतलब है कि गत नौ अप्रैल को दंतेवाड़ा में श्यामगिरि गांव के निकट एक आईईडी विस्फोट में मंडावी और पुलिसकर्मी मारे गये थे। गुड्डी के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीआरजी के हाल में गठित किये गये महिला दस्ते ‘दंतेश्वरी लड़ाके’ के कमांडो ने भी नक्सलियों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में हिस्सा लिया।

टॅग्स :नक्सलनक्सल हमलाएनकाउंटरछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टDelhi: रोहिणी में बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़, 2 अपराधी गोली लगने से घायल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया