लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh Naxal Encounter: 2025 में 105 नक्सली ढेर?, अमित शाह ने एक्स पर लिखा-31 मार्च 2026 से पहले देश नक्सलमुक्त होगा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 20, 2025 16:15 IST

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए। इस दौरान एक जवान की भी मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।कोरोस्कोडो गांव के पास चार नक्सलियों को ढेर कर दिया।अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है।

बीजापुरः छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों नक्सली संगठन पर जवान कहर बनकर टूटे। दो अलग-अलग अभियानों में सुरक्षा बलों ने कुल 22 नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बस्तर के महानिरीक्षक (आईजी) पी सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर वन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 18 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड का एक जवान भी शहीद हो गया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ आज सुबह सात बजे से शुरू हुई थी। बस्तर के महानिरीक्षक (आईजी) पी सुंदरराज ने बताया कि कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में हुई दूसरी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के कोरोस्कोडो गांव के पास चार नक्सलियों को ढेर कर दिया।

इस बीच देश के गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि  ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए।

मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है।

बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को गंगालूर थाना से नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह सात बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 18 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

इस घटना में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मुठभेड़ और खोजी अभियान जारी है। कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि सुबह कांकेर और नारायणपुर जिलों की सीमा पर जंगल में एक और मुठभेड़ हुई, जब डीआरजी और सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के बाद चार नक्सलियों के शवों के अलावा स्वचालित हथियार भी बरामद किए गए। इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 105 नक्सली मारे गए हैं। इनमें से 89 नक्सली बस्तर संभाग में बीजापुर और कांकेर सहित सात जिलों में मारे गए।

टॅग्स :अमित शाहछत्तीसगढ़नक्सलनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब