लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh: BJP सांसद के काफिले में शामिल वाहन से बाइक की टक्कर, 3 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2025 11:17 IST

Chhattisgarh: इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए

Open in App

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भारतीय जनता पार्टी के सांसद के काफिले के वाहन से टकराने के बाद मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोड़गांव के करीब कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग के काफिले के वाहन से टकराने से मोटरसाइकिल सवार खुमेश्वर समरथ, तामेश्वर देहारी और गिरधारी की मृत्यु हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात सांसद नाग जब भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ स्थित अपने घर जा रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल काफिले के एक वाहन से टकरा गई। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार पोंडगांव से पटेलपारा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। काफिले में शामिल पुलिस जवानों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कांकेर भेजा गया था जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना तब हुई जब सांसद के काफिले में शामिल वाहन (एसयूवी) से मोटरसाइकिल टकरा गई।

मोटरसाइकिल सड़क पर आवारा मवेशियों से बचने की कोशिश में गलत दिशा में जा रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाछत्तीसगढ़BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?