लाइव न्यूज़ :

आसमान से आई मौत, बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छिपे मासूमों पर गिरी बिजली

By गुणातीत ओझा | Updated: June 8, 2020 16:42 IST

छत्तीसगढ़ में खराब मौसम ने कहर बरपा रखा है। लगातार हो रही बारिश कई मकान धराशायी हो गए वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो मासूमों की जान चली गई।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो बालकों की मौत हो गई है तथा एक व्यक्ति घायल हो गया है।बलरामपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरकौल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से शिवम कुमार कुशवाहा (12 वर्ष) और अक्षय कुमार कुशवाहा (13 वर्ष) की मौत हो गई है।

कोरबा। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो बालकों की मौत हो गई है तथा एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । बलरामपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरकौल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से शिवम कुमार कुशवाहा (12 वर्ष) और अक्षय कुमार कुशवाहा (13 वर्ष) की मौत हो गई है। वहीं राजेश कुशवाहा घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुरकौल गांव निवासी राजेश कुशवाहा अपने पुत्र शिवम और भतीजा अक्षय के साथ किसी काम से घर से निकला था। रविवार शाम लगभग चार बजे अचानक तेज बारिश होने लगी तब तीनों एक पेड़ के नीचे चले गए। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान तेज गरज के साथ पेड़ पर बिजली गिरी और शिवम तथा अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेश गंभीर रूप से झुलस गया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पहुंचा तथा शवों एवं घायल को अस्पताल भेजा गया।

मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 48 घंटे के दौरान उत्तर-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। इसके असर से 10 व 11 जून को ओडिशा, तमिलनाडू, आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश होगी। छत्तीसगढ़ में भी कुछ जगहों पर 60 से 100 मिमी या उससे ज्यादा बारिश हो सकती है। इस बीच, मानसून भी अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। रविवार तक यह कर्नाटक, रायलसीमा तथा बंगाल की खाड़ी में कुछ अधिक हिस्से में सक्रिय हो चुका है। कम दबाव की वजह से हो रही बारिश के बीच ही मानसूनी हवा भी नमी लेकर पहुंच गई तो राज्य में अगले कुछ दिनों तक अच्छी-खासी बारिश की उम्मीद है। 

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तरप्रदेश और उसके आसपास एक चक्रवात है और दूसरा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास है। इनके असर से ही 9 को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, जो छत्तीसगढ़ समते कई राज्यों में भारी बारिश की वजह बन सकता है। इससे पहले, 8 जून यानी सोमवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटे के दौरान ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है, लेकिन मंगलवार 9 जून के बाद दिन में पारा गिरने की संभावना है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़मौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया