लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स का रेड, आईएएस अधिकारी के 25 ठिकानों पर छापा, कई IAS चपेट में

By भाषा | Updated: February 27, 2020 17:05 IST

सूत्रों ने बताया कि राज्य के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव ए. के. टुटेजा, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं राज्य के पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड और रायपुर के मेयर एजाज ढेबार के परिसरों में छापेमारी की गई।

Open in App
ठळक मुद्देढांड छत्तीसगढ़ ‘रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी’ (आरईआरए) के अध्यक्ष भी हैं। राज्य सरकार के अधिकारियों ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।

आयकर विभाग ने छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारियों से जुड़े करीब 25 ठिकानों और अन्य स्थानों पर कथित कर चोरी के मामले में गुरुवार को छापेमारी की।

जिन लोगों पर छापे की कार्रवाई हुई है उनमें राज्य के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के परिवार के सदस्य भी शामिल है। सूत्रों ने बताया कि राज्य के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव ए. के. टुटेजा, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं राज्य के पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड और रायपुर के मेयर एजाज ढेबार के परिसरों में छापेमारी की गई।

ढांड छत्तीसगढ़ ‘रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी’ (आरईआरए) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि शराब कारोबारी अनवर ढेबर (मेयर एजाज ढेबर के भाई) और पप्पू भाटिया के कुछ ठिकानों पर भी छापेमारी की गई।

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से रायपुर में महापौर (एजाज ढेबर) के परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर आयकर छापे के बारे में पता चला है। मरकाम ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से कहा कि यह आयकर विभाग का सर्वेक्षण है और उसके बारे में जानकारी ली जा रही है।

राज्य सरकार के अधिकारियों ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों ने रायपुर और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी करने में आईटी दल की मदद की। 

Chhattisgarh: Income Tax Department is today conducting raids at 25 premises in Raipur, including that of IAS Anil Tuteja, IAS Vivek Dhand, Raipur Mayor Azaz Dhebar, his brother Anwar Dhebar and liquor baron Pappu Bhatiya. pic.twitter.com/BaU4P18axo

— ANI (@ANI) February 27, 2020

 

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूपेश बघेलकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आयकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह