लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट; चपेट में आए 2 जवान घायल, रायपुर रेफर

By अंजली चौहान | Updated: June 5, 2023 13:33 IST

छत्तीसगढ़ में सोमवार को एक आईईडी विस्फोट हो गया जिसके बाद दो जवान घायल हो गए और उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में सोमवार को एक आईईडी विस्फोट हो गयाइस विस्फोट में सेना के दो जवान घायल हो गए दोनों जवानों को रायपुर रेफर किया गया है

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को आईईडी ब्लास्ट होने के बाद बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट की चपेट में आकर सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, घायल जवानों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हवाई जहाज से रायपुर ले जाया जा रहा है। 

अधिकारियों के मुताबिक, सीआरपीएफ की टीम पुसनर कैंप से एरिया डोमिनेशन के लिए हिरोली के लिए रवाना हुई थी तभी नक्सलियों द्वारा अंडरग्राउंड लगाए गए प्रेशर-ट्रिगर आईईडी से टकरा गई जिससे धमाका हो गया।

गौरतलब है कि बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ 85बीएन के दो जवान घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद फौरन रायपुर ले जाया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार, यह घटना तकमेटा हिल के पास गंगालूर इलाके में सुबह करीब 10:30 बजे हुई है। फिलहाल घायल जवानों को रायपुर रेफर कर दिया गया है जहां उनका बेहतर इलाज हो सके। वहीं क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। 

बता दें कि इससे पहले मई महीने में  छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद 202 बटालियन के कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन (कोबरा) बल के दो जवान घायल हो गए थे।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर पी सुंदरराज ने कहा कि पुलिस को पुसनार और हिरोली गांव क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा आईईडी हमले की साजिश रचने की सूचना मिली थी।

इसके बाद, गंगालूर पुलिस स्टेशन से एक जिला रिजर्व गार्ड, कोबरा बल को तलाशी अभियान चलाने के लिए भेजा गया था। इस दौरान कोबरा फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान दो से तीन माओवादियों के घायल होने की आशंका है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़सीआरपीएफबीजापुरRaipur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब