लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट: पत्नी के साथ जबरन सेक्स या बलपूर्वक संबंध बलात्कार नहीं, आरोपी पति को अदालत ने किया बरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2021 21:20 IST

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने  पत्नी के बलात्कार के आरोपी पति को गुरूवार को बरी कर दिया. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि, कानूनी रूप से विवाहित जोड़े के बीच यौन संबंध या कोई भी यौन कृत्य बलात्कार नहीं है, भले ही ये संबंध बल पूर्वक बनाए गए हो. हालांकि अदालत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) के तहत आरोपी पति खिलाफ लगाए गए आरोपों को बरकरार रखा है. 

Open in App

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने  पत्नी के बलात्कार के आरोपी पति को गुरूवार को बरी कर दिया. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि, कानूनी रूप से विवाहित जोड़े के बीच यौन संबंध या कोई भी यौन कृत्य बलात्कार नहीं है, भले ही ये संबंध बल पूर्वक बनाए गए हो. हालांकि अदालत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) के तहत आरोपी पति खिलाफ लगाए गए आरोपों को बरकरार रखा है. 

हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा सहित कई आरोप लगाए थे. महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक सेक्स और जबरदस्ती संबंध बनाने का भी आरोप लगाया था. 

मामले की सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति एनके चंद्रवंशी ने अपने आदेश में कहा कि, "एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के साथ यौन संबंध या यौन क्रिया, जिसकी पत्नी की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं है, बलात्कार नहीं है."

कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि "इस मामले में, शिकायतकर्ता आवेदक नंबर 1 की कानूनी रूप से विवाहित पत्नी है, इसलिए, आवेदक नंबर 1 / पति द्वारा उसके साथ यौन संबंध या कोई भी यौन कृत्य बलात्कार का अपराध नहीं होगा, भले ही वह बलपूर्वक या उसकी इच्छा के विरुद्ध हो. 

कोर्ट ने आरोपी पति को आईपीसी की धारा 376 के तहत बरी कर दिया लेकिन 377, 498 ए और 34 के तहत आरोपों को बरकरार रखा है. 

टॅग्स :छत्तीसगढ़कोर्टयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील