लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में पटरी से उतरी मालगाड़ी, हादसे के पीछे नक्सलियों पर संदेह

By भारती द्विवेदी | Updated: June 24, 2018 12:54 IST

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पटरियों से बहुत सारे पर्चे बरामद किए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 24 जून: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया है। एक मालगाड़ी का इंजन आठ डिब्बे समेत पुल से नीचे गिर गए हैं। ये हादसा भांसी और कमलूर इलाके के बीच हुआ है। इस हादसे के पीछे की वजहों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस हादसे के पीछे नक्सलियों की भागीदारी है या नहीं इस पर संदेह जताया जा रहा है। जीआरपी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। हादसे की वजह से इस रूट पर कई ट्रेनों के आने-जाने में देरी हो रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पटरियों से बहुत सारे पर्चे बरामद किए हैं। खबरों के अनुसार कुछ पर्चे पास के पेड़ पर भी लगाया गया था। पर्चे पर ये लिखा है- शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं को प्राइवेट कंपनियों को देकर जनता के साथ धोखा किया गया है। इस निजीकरण के खिलाफ संघर्ष करेंगे।

इसी साल फरवरी में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में में नक्सलियों ने किरंदुल-विशाखापट्टनम रेलखंड पर पर पटरी हटा दी थी। जिसकी वजह से मालगाड़ी की छह डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गया था। नक्सलियों ने अपने आहूत बंद को सफल बनाने के लिए ऐसा किया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :छत्तीसगढ़रेल हादसानक्सलनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए