लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 14 नक्सली किए ढेर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 6, 2018 13:25 IST

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। खबर के अनुसार 14 नकस्लियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है।

Open in App

रायपुर, 6 अगस्त:  छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। खबर के अनुसार 14 नकस्लियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। जबकि 16 हथियार भी बरामद किए हैं। यह घटना सुकमा के कोंटा और गोलापल्ली पुलिस स्टेशन सीमा पर हुई है।

 जहां मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों के लिए बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।  खबरों की मानें तो सुरक्षाबलों ने सूचना के आधार पर इलाके की घेराबंदी करके हुए सुरक्षा बलों ने गोलीबारी शुरू की। कामयाबी मिलने के बाद पूरे इलाके की जांच में सुरक्षाबल जुट गए हैं। वहीं, किसी भी जवान के हताहत होने की खबर अभी तक नहीं मिली है।

सुरक्षाबलों को ये अहम सफलता 'ऑपरेशन मानसून' के तहत मिली है। यह अभियान रविवार (5 अगस्त) को जारी किया गया था। इससे पहले छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया था।

वहीं, हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा है कि इलाके के नक्सली या तो आत्मसमर्पण करें वरना फोर्स उन्हें मारने के लिए बिल्कुल तैयार है। सरकार ने 2022 तक सभी नक्सलियों का सफाया करने की भी बात कही है। इसके पहले सरकार लगातार यह कहती रही है कि नक्सली हथियार छोड़कर यदि मुख्यधारा में शामिल होना चाह रहे हों तो सरकार बातचीत के लिए तैयार है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सलनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया