छत्तीसगढ़ चुनाव: BJP का ताबड़तोड़ प्रचार, एक ही दिन में उतारे पूर्व CM सहित चार केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Published: October 30, 2018 03:36 AM2018-10-30T03:36:42+5:302018-10-30T03:36:42+5:30

Chhattisgarh election: छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 12 नवंबर को पहले चरण का जबकि 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। 

Chhattisgarh elections: 4 Union ministers, former CM to Star in BJP's Campaign Blitzkrieg in chhattisgarh | छत्तीसगढ़ चुनाव: BJP का ताबड़तोड़ प्रचार, एक ही दिन में उतारे पूर्व CM सहित चार केंद्रीय मंत्री

छत्तीसगढ़ चुनाव: BJP का ताबड़तोड़ प्रचार, एक ही दिन में उतारे पूर्व CM सहित चार केंद्रीय मंत्री

छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को चार केंद्रीय मंत्रियों और एक पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के पक्ष में प्रचार किया। राज्य में अगले महीने दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। 

पहले चरण के मतदान के लिए केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती, केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्‍य मंत्री राम कृपाल यादव और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रचार किया।

स्मृति ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव और राजनांदगांव में आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने एक सभा में कहा कि छत्तीसगढ़ के गठन के लिए कभी भी कांग्रेस ने आम लोगों की इस महत्वकांक्षी मांग को पूरा करने में दिलचस्पी नहीं दिखायी। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य की परिकल्पना को साकार किया।

उन्होंने कहा कि एक समय था, जब छत्तीसगढ़ अविकसित और बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। आज छत्तीसगढ़ देश के सबसे विकसित राज्य में शुमार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए काम किया है। उसी का परिणाम है कि मुद्रा लोन के तहत देश की नौ करोड़ से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया गया है।

स्मृति ने वर्तमान चुनाव की तुलना महाभारत से करते हुए कहा कि यह चुनाव भी धर्म एवं अधर्म की लड़ाई है। गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि धर्म युध्द में न्याय के खिलाफ अगर अपने भी खड़े हों, तो उनसे युद्ध करने में कोई परहेज नहीं करना चाहिये।

वहीं, उमा भारती खैरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के पक्ष में प्रचार करने पहुंची। उन्होंने एक सभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को चुनाव के समय ही मंदिर की याद आती है। उन्होंने कहा भगवान सिर्फ दो चीजे ग्रहण करते हैं आपका प्रेम और अहंकार।

प्रसाद, राम कृपाल यादव और मुंडा ने भी भाजपा के पक्ष में प्रचार किया।छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 12 नवंबर को पहले चरण का जबकि 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। 

Web Title: Chhattisgarh elections: 4 Union ministers, former CM to Star in BJP's Campaign Blitzkrieg in chhattisgarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे