लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में विवादः सीएम भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव से मिले राहुल गांधी, जानें मामला

By शीलेष शर्मा | Updated: August 24, 2021 21:10 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ बैठक कर दोनों के बीच सुलह का प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्देयह बैठक करीब तीन घंटे तक चली।बैठक दोनों नेताओं के बीच सुलह की कोशिश के तहत बुलाई गई थी और मुख्य रूप से इसी पर केंद्रित भी थी।बैठक के दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पुनिया भी मौजूद थे।

नई दिल्लीः पंजाब ,राजस्थान के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस सरकार के नेतृत्व को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बीच छिड़ी जंग आज राहुल के दरबार में पहुँच गयी।

सूत्रों के अनुसार राहुल ने दोनों नेताओं से चर्चा कर फिलहाल कोई फैसला नहीं सुनाया है, लेकिन प्राप्त खबरों के अनुसार पार्टी नेतृत्व का कोई इरादा भूपेश बघेल को हटाने का नहीं है।  बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने राहुल को भरोसा दिया कि पार्टी नेतृत्व जो फैसला करेगा वह मान्य होगा।

इससे पूर्व टीएस सिंह देव ने राहुल को याद दिलाया कि सरकार के गठन के समय बघेल और सिंहदेव को ढाई -ढाई साल मुख्यमंत्री बनाने का फार्मूला निर्धारित किया गया था, जिस पर अमल का समय आ गया है। दूसरी तरफ बघेल का तर्क था कि ऐसा कोई फार्मूला बना ही नहीं था।

पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल सोनिया गांधी से चर्चा के बाद ही नेतृत्व के मुद्दे पर कोई निर्णय सार्वजनिक करेंगे, लेकिन जो संकेत मिले हैं उनके अनुसार पार्टी आलाकमान का कोई इरादा बघेल को हटाने का नहीं है।

दूसरी तरफ टी एस सिंह देव को मनाने और कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां देने पर विचार किया जा रहा है। पार्टी के प्रभारी पीएल पुनिया ने नेतृत्व के सवाल पर मुलाक़ात के दौरान  किसी प्रकार की चर्चा से इंकार करते हुए बताया की पार्टी कार्यक्रमों और उनके अमल पर चर्चा की गई, नेतृत्व जैसा मुद्दा बातचीत में उठा ही नहीं। उल्लेखनीय है कि चर्चा के दौरान पुनिया भी मौजूद थे।

पिछले दिनों बघेल गुट और सिंहदेव गुट के बीच मतभेद उस वक्त और बढ़ गये जब कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर आरोप लगाया था कि वह उनकी हत्या करवाकर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। बृहस्पति सिंह को मुख्यमंत्री बघेल का करीबी माना जाता है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूपेश बघेलकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब