लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायक के बेटे ने पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मी और ट्रक चालक की पिटाई की, मामला दर्ज

By विशाल कुमार | Updated: April 17, 2022 10:54 IST

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को कोटरारोड थाने में हुई जिसके बाद पीड़ितों की शिकायत के आधार पर रायगढ़ कांग्रेस विधायक प्रकाश नायक के 24 वर्षीय बेटे ऋतिक नायक के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।

Open in App
ठळक मुद्दे ऋतिक और उसके दोस्तों ने यादव और एक कांस्टेबल एलएस राठिया को कथित रूप से गाली दी और पिटाई की।ऋतिक नायक के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।एक अधिकारी ने कहा कि मामले के संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस ने शनिवार को रायगढ़ के एक पुलिस थाने के अंदर एक पुलिसकर्मी और एक ट्रक चालक के साथ मारपीट करने के आरोप में कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को कोटरारोड थाने में हुई जिसके बाद पीड़ितों की शिकायत के आधार पर रायगढ़ कांग्रेस विधायक प्रकाश नायक के 24 वर्षीय बेटे ऋतिक नायक के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।

नायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 186 (लोक सेवक को सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना), 294 (अश्लील कार्य), 332 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 34 (सामान्य इरादा) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि मामले के संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। अधिकारी ने कहा कि कोटरारोड बाईपास पर ट्रक चालक मुलायम यादव और ऋतिक व उसके साथियों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद, यादव मौके से भाग गया और थाने पहुंचा और ऋतिक और उसके साथियों ने उसका पीछा किया।

इसके बाद, पुलिस स्टेशन के अंदर उनके बीच विवाद हुआ जिसके बाद ऋतिक और उसके दोस्तों ने यादव और एक कांस्टेबल एलएस राठिया को कथित रूप से गाली दी और पिटाई की।

टॅग्स :छत्तीसगढ़कांग्रेसMLAभूपेश बघेलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील