लाइव न्यूज़ :

अडानी समूह से भाजपा को मिलता है चुनावी चंदा...इसलिए कोई कार्रवाई न कर उसे बचाने की हो रही है कोशिश- छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बीजेपी पर आरोप

By भाषा | Updated: March 14, 2023 08:06 IST

इस पुरे मामले में बोलते हुए कांग्रेस महासचिव और छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी ने यह आरोप लगाया है कि भाजपा और मोदी सरकार इस मुद्दे पर इसलिए चुप हैं क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी को अडानी से चंदा मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ कांग्रेस ने दावा किया है कि भाजपा को अडानी समूह से चुनावी चंदा मिलता है। ऐसे में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कहना है कि इसलिए कोई कार्रवाई न करे समूह को बीजेपी द्वारा बचाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीएम बघेल ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार को समूह के खिलाफ जांच के आदेश देने से डरने की बात कही है।

रायपुर: छत्तीसगढ़कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनियों में कथित अनियमितताओं पर पर्दा डाल रही है क्योंकि भाजपा को उनसे चुनावी चंदा मिलता है। कांग्रेस महासचिव और छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा ने अडानी समूह के खिलाफ अमेरिकी कंपनी ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ के आरोपों की जांच शुरू करने में केंद्र की विफलता पर यहां एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। 

हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद भी अडानी समूह के लिए नहीं लिया गया कोई एक्शन- कांग्रेस

आपको बता दें कि विरोध मार्च अंबेडकर चौक से शुरू हुआ और राजभवन पर समाप्त हुआ, जहां पार्टी के नेताओं ने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच की मांग करते हुए राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा है। इस पर बोलते हुए शैलजा ने सवाल किया है कि “हिंडनबर्ग को अडानी के खिलाफ खुलासा किए हुए काफी समय हो गया है, लेकिन अभी तक न तो प्राथमिकी दर्ज की गई है और न ही किसी तरह की जांच के आदेश दिए गए हैं? मोदी सरकार चुप क्यों है?” 

मामले में बोलते हुए शैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा और मोदी सरकार इस मुद्दे पर इसलिए चुप हैं क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी को अडानी से चंदा मिलता है। यही नहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा कि अडानी समूह द्वारा की गई ‘‘धोखाधड़ी’’ की जांच के आदेश देने से प्रधानमंत्री और केंद्र क्यों डर रहे हैं।

टॅग्स :छत्तीसगढ़BJPकांग्रेसAdani Enterprises
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे