लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ Exit Polls: छत्तीसगढ़ में चौथी बार सत्ता में वापसी करेगी बीजेपी? अजीत जोगी बन सकते हैं किंगमेकर!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 7, 2018 18:39 IST

Chhattisgarh Exit Polls Results: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही कई एजेंसियों और टीवी चैनलों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।

Open in App

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही कई एजेंसियों और टीवी चैनलों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ का यह ऐसा पहला विधानसभा चुनाव है जिसमें बीजेपी, कांग्रेस और तीसरे मोर्चे के रूप में प्रचारित जोगी कांग्रेस, कोई भी दावे के साथ कहने के लिए तैयार नहीं है कि प्रदेश में उन्हीं की सरकार बन रही है। ऐसे में एग्जिट पोल अनुमान लगाने में मददगार साबित होते हैं। अधिकांश एग्जिट पोल्स के मुताबिक बीजेपी छत्तीसगढ़ में सत्ता का चौका लगाएगी। कांग्रेस बहुमत से दूर रहेगी।

छत्‍तीसगढ़ में लगातार 15 वर्षों से बीजेपी के रमन सिंह सत्ता में काबिज हैं। इस बार सत्ता किसे मिलेगी उसका फैसला 11 दिसंबर को हो जाएगा। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान हुआ।

पहले चरण में राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिले तथा राजनांदगांव जिले की 18 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। वहीं, दूसरे चरण में 20 तारीख को 72 सीटों के लिए मत डाले गए। दोनों चरणों में कुल 1269 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे।

नीचे देखें विभिन्न एग्जिक्ट पोल्स 2018 के नतीजे-

टाइम्स नाउ-सीएनएक्स का एग्जिट पोलः-

बीजेपी- 46कांग्रेस-35बीएसपी- 7अन्य- 2

न्यूज 24-पेस मीडिया का एग्जिट पोलः-

बीजेपीः 36-42कांग्रेसः 45-51बीएसपीः 0अन्यः 4-8

इंडिया टीवी का एग्जिट पोलः-

बीजेपी- 42-50कांग्रेसः 32-38बीएसपीः 6-8अन्यः 1-3

न्यूज नेशन का एग्जिट पोलः-

बीजेपीः 38-42कांग्रेसः 40-44अन्यः 4-8

इंडिया टुडे-माय एक्सिस का एग्जिट पोलः-

कांग्रेसः 55-65बीजेपीः 21-31अन्यः 4-8

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम 2013ः-

2013 विधानसभा चुनाव में बीजेपी की झोली में 49, कांग्रेस को 39, बीएसपी को 1 और अन्‍य को 1 सीट मिली थी।

टॅग्स :एग्जिट पोल्सविधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया