लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनाव 2018: कांग्रेस बना रही है 'कर्नाटक जैसा प्लान', बीजेपी फंस सकती है भारी संकट में

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 26, 2018 11:46 IST

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के दिग्गज नेता और मुख्यमंत्री रह चुके अजीत जोगी इस बार अपनी पार्टी लेकर मैदान में उतर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत होती हैं।इस वक्त बीजेपी के पास 49 और कांग्रेस के पास 39 सीटें हैं।इस बार कांग्रेस से बाहर आए अजीत जोगी चुनावों को प्रभावित कर सकते हैं।

रायपुर, 26 जूनः आगामी दिसंबर में तीन राज्यों राजस्‍थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव होने प्रस्तावित हैं। दूसरे राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ की चुनावी तासीर यहाँ मौजूद तमाम आदिवासी जाति और जनजाति की वजह से बहुत अलग है। शायद इसलिए ‘जनता कांग्रेस’ जैसा दल उभर  कर आया जिसके अगुवा अजीत जोगी का मुख्य मुद्दा हमेशा से आदिवासियों और जनजातियों का विकास ही रहा है।

हालांकि प्रदेश पर इनका प्रभाव उस समय से ही है जब यह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बन कर जनता के बीच आए। लेकिन समय के साथ मुद्दे भी बदले और उस बदलाव की बयार में कई छत्तीसगढ़ की राजनीति में कई उतार चढ़ाव हुए। सबसे बड़ा बदलाव हुआ भारतीय जनता पार्टी का सत्ता में आना और सत्ता हासिल करने की पूरी प्रक्रिया में सबसे आगे रहे डॉ. रमन सिंह।

लेकिन बीते दो चुनावों की बात की जाए तो भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच वोट प्रतिशत का अंतर बहुत अधिक नहीं रहा था, साल 2018 में 1.7 प्रतिशत और साल 2013 में 0.7 प्रतिशत। लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव बीते कुछ चुनावों से कही अलग होंगे क्योंकि कांग्रेस से अलग होकर जनता कांग्रेस बनाने वाले अजीत जोगी भी चुनावी समर में उतरेंगे।

देखने लायक बात यह होगी कि प्रदेश की जनसंख्या का 32 प्रतिशत आदिवासी और जनजाति समुदाय का समर्थन किसे मिलता है? और यह एकमात्र ऐसा पहलू जिस पर भाजपा और कांग्रेस उतनी मज़बूत नज़र नहीं आई। यहां अजीत जोगी अच्छी पकड़ है। ऐसे में अगर अजीत जोगी के पास इतनी भी सीटें आ जाती हैं कि कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बन जाए तो निश्चित ही कांग्रेस बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए कर्नाटक वाला दांव यहां खेल सकती है।

निसंदेह छत्तीसगढ़ की जनता को भाजपा से उम्मीद तो रही होगी जिसकी वजह से सत्ता उनके साथ लगी और उनकी नीतियां शहरी और आदिवासी आबादी के लिए अलग – अलग रूप से कैसी रहीं यह चुनाव में साफ़ हो जाएगा।

सीटों के बंटवारे पर जेडीयू का सख्त रुख, बोली- बीजेपी चाहे तो सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़े

लेकिन एक बात जो बिलकुल साफ है कि इस बार भाजपा के यह चुनाव किसी चुनौती से कम नहीं होगा जैसा कि पिछले चुनावों की जीत में मात्र एक से दो सीट का ही अंतर था। बेशक कांग्रेस के लिए यह चुनाव और बड़ी चुनौती साबित होगा जब राष्ट्रीय राजनीति में उनकी मौजूदगी बेहद कमज़ोर हो चुकी है। ऐसे में अगर अजीत जोगी दोनों पार्टियों को जादूई आंकड़े से रोक पाई तो यहां कर्नाटक की ही तरह चुनावी नाटक देखने को मिल सकता है। छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत होगी। फिलहाल बीजेपी के पास 49 और कांग्रेस के पास 39 सीटें हैं।

यह बात भी सही है कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में फर्क का दायरा बड़ा होता है लेकिन इस बात को दरकिनार भी नहीं किया जा सकता कि दोनों चुनाव एक दूसरे से प्रभावित ज़रूर होते हैं। जहां शहरी आबादी में अपनी समस्याएं हैं वहीं आदिवासी इलाक़ों में अपनी अब यह ज़िम्मेदारी सत्ताधारी दलों पर गिरती है कि विकास की कसौटी पर वह जनता को कितना लाभ पहुंचा पाते हैं।(रिपोर्टः विभव देव शुक्ला)

टॅग्स :छत्तीसगढ़रमन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी