लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

By भाषा | Updated: December 16, 2020 16:20 IST

Open in App

रायपुर, 16 दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के राजपेंटा गांव के करीब जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डीआरजी और सीआरपीएफ के 223 बटालियन के दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब राजपेंटा गांव के जंगल में पहुंचा तो नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक वर्दीधारी नक्सली का शव, एक अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर और दो भरमार बंदूक बरामद हुए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब