लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh: नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता, दंपति समेत 13 नक्सलियों ने किया सरेंडर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2025 08:52 IST

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तीन स्थानों से 13 नक्सलियों ने सरेंडर किया है

Open in App

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बृहस्पतिवार को एक दंपति समेत 13 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से पांच नक्सलियों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम भी था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, दंपति नंदू अवलम उर्फ ​​दुर्गेश उर्फ ​​कोटेश और उसकी पत्नी देवे मडकम उर्फ ​​चांदनी, कैडर मुन्ना काकेम, सुखराम हेमला, भीमा वेक्को और आठ अन्य नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

अधिकारी के अनुसार, काकेम पर पांच लाख रुपये का इनाम था और वह प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के आंध्र-ओडिशा सीमा (एओबी) संभाग के अंतर्गत कटम क्षेत्र समिति का सदस्य (एसीएम) था।

अधिकारी ने बताया कि हेमला जगरगुंडा एरिया कमेटी की प्लाटून नंबर 10 में पीपुल्स पार्टी कमेटी का सदस्य (पीपीसीएम) था और उसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि इसमें शामिल दंपति, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के गोंदिया डिवीजन के अंतर्गत मलांजखंड एरिया कमेटी के सदस्य थे। अधिकारी ने बताया कि दंपति और वेको पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था।

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सलChhattisgarh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?