लाइव न्यूज़ :

DMK प्रमुख करुणानिधि की हालत फिर बिगड़ी, अगले 24 घंटे अहम

By भाषा | Updated: August 6, 2018 20:01 IST

कावेरी अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा कि 94 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं।

Open in App

चेन्नई, 6 अगस्त: शहर के एक अस्पताल में पिछले दस दिन से भर्ती डीएमके अध्यक्ष एम करूणानिधि का स्वास्थ्य पहले के मुकाबले खराब हुआ है और उनके महत्वपूर्ण अंगों की कार्यक्षमता को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।कावेरी अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा कि 94 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं।

उसके अनुसार, 'डीएमके अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एम करूणानिधि का स्वास्थ्य बिगड़ा है। ज्यादा उम्र होने के कारण उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की कार्य क्षमता को बनाए रखना चुनौती साबित हो रही है।' अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर अरविन्दन सेल्वाराज ने विज्ञप्ति में कहा, द्रमुक अध्यक्ष के स्वास्थ्य की लगातारी निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं। 

अगले 24 घंटों में उनके स्वास्थ्य में कितना सुधार आता है, इसी से आगे की चीजें तय होंगी।  करूणानिधि को रक्तचाप की समस्या के बाद 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि रक्तचाप की समस्या पर डॉक्टरों ने पार पा लिया, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट के कारण वह अभी तक अस्पताल में हैं।

टॅग्स :एम करुणानिधि
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि होंगे नए डिप्टी सीएम, आज लेंगे शपथ; तमिलनाडु कैबिनेट में बड़ा फेरबदल

भारतजब इंदिरा गांधी का कहा नहीं मानने के बाद गिर गई थी द्रमुक की सरकार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने बताई आपातकाल की घटना

भारतRajya Sabha polls: तमिलनाडु में 6 सीट पर चुनाव, डीएमके ने तीन प्रत्याशियों की घोषणा की, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम हो सकते हैं कांग्रेस प्रत्याशी

भारततमिलनाडु विधानसभा में 50 साल पूरे करने पर द्रमुक नेता दुरईमुरुगन को किया गया सम्मानित

ज़रा हटकेद्रविड़ मुनेत्र कड़गमः ट्विटर पर एम के स्टालिन का विरोध, नौ घंटे से अधिक तक ट्रेंड करता रहा, #goback stalin

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप