लाइव न्यूज़ :

चौधरी देवीलाल ने हरियाणा की राजनीति में खींची थी अलग लकीर, लेकिन अब उनके परिवार की चार अलग राहें!

By बलवंत तक्षक | Updated: August 26, 2019 08:15 IST

स्व. चौधरी देवीलाला के सबसे बड़े बेटे ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा की राजनीति में उनके असली उत्तराधिकारी के रूप में उभरे और कई बार मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे, लेकिन अब उनके बेटों अजय सिंह चौटाला और अभय सिंह चौटाला की राहें भी जुदा हो गई हैं.

Open in App
ठळक मुद्देचौटाला के दोनों बेटे अब अपने दादा चौधरी देवी लाल की जयंती पर अलग-अलग रैलियां करेंगे. अभय सिंह चौटाला और अजय सिंह चौटाला यों तो अपनी-अपनी रैलियों में खट्टर सरकार पर हमला बोलेंगे

देश के उप प्रधानमंत्री और दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे स्व. चौधरी देवी लाल के परिवार की राजनीति में चार राहें हो गई हैं. उनके सबसे बड़े बेटे ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा की राजनीति में उनके असली उत्तराधिकारी के रूप में उभरे और कई बार मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे, लेकिन अब उनके बेटों अजय सिंह चौटाला और अभय सिंह चौटाला की राहें भी जुदा हो गई हैं. चौटाला के दोनों बेटे अब अपने दादा चौधरी देवी लाल की जयंती पर अलग-अलग रैलियां करेंगे.

हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे अभय सिंह चौटाला ने जहां चौधरी देवीलाल के जन्मिदन पर 25 सितंबर को कैथल में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की एक राज्य स्तरीय रैली आयोजित करने का फैसला किया है, वहीं अजय चौटाला के बेटे पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी ( जेजेपी) की तरफ से 25 सितंबर को उनकी जयंती पर महम में राज्य स्तरीय रैली का ऐलान किया है. अभय सिंह चौटाला और अजय सिंह चौटाला यों तो अपनी-अपनी रैलियों में खट्टर सरकार पर हमला बोलेंगे, लेकिन उनका असल मकसद राज्य की राजनीति में एक-दूसरे को कमजोर करना और एक-दूसरे से आगे निकलना है.

चौटाला के दोनों बेटों ने अलग-अलग बयान जारी किए हैं, लेकिन उन्होंने निशाना मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पर ही साधा है. उनका कहना है कि रथ यात्रा के दौरान खट्टर अपनी पांच साल की उपलिब्धयां बताने के बजाए आने वाले विधानसभा चुनावों में 75 से ज्यादा सीटें जीतने का राग अलाप रहे हैं. अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि इनेलो की कैथल रैली के बाद जनता भाजपा को 15 सीटों पर समेट देगी. पूर्व सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा है कि जेजेपी की महम रैली के बाद भाजपा की हवा पूरी तरह से हवा हो जाएगी. महम रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती भी आएंगी.

जनता पार्टी और जनता दल के दौर में हरियाणा में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने में देवीलाल की बड़ी अहम भूमिका रही थी. यहां यह उल्लेखनीय है कि वर्ष 1989 में दिल्ली में जनता दल संसदीय दल के नेता चुने जाने के बावजूद देवीलाल ने प्रधानमंत्री का ताज अपने सिर से उतारकर विश्वनाथ प्रताप सिंह के सिर पर रख दिया था. लेकिन हरियाणा की राजनीति के वट वृक्ष माने गए चौधरी देवीलाल के कुनबे की इस समय चार राहें हैं.

रणजीत सिंह कांग्रेस में तो आदित्य खट्टर के साथ चौटाला के अलावा देवीलाल के छोटे बेटे पूर्व मंत्री रणजीत सिंह इस समय कांग्रेस में हैं. रणजीत सिंह की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खेमे में की जाती है. देवीलाल के दो बेटों पूर्व विधायक प्रताप सिंह चौटाला और जगदीश का निधन हो चुका है. जगदीश के बेटे आदित्य देवीलाल को इस समय खट्टर सरकार ने बोर्ड का अध्यक्ष पद दिया है और आने वाले विधानसभा चुनावों में वे सिरसा जिले से भाजपा टिकट के दावेदार हैं. प्रताप चौटाला के बेटे रवि चौटाला इन दिनों राजनीति में ज्यादा सक्रि यता नहीं दिखा रहे हैं.

टॅग्स :विधानसभा चुनावहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम