लाइव न्यूज़ :

इसरो के कमांड सेंटर में वैज्ञानिकों के सामने भावुक हुए पीएम मोदी, कहा- मेरे ऊपर बेसब्री हावी थी, आपसे मिलने को बेचैन था

By अनिल शर्मा | Updated: August 26, 2023 08:27 IST

 इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मैं एक अलग ही खुशी महसूस कर रहा हूं, ऐसे मौके बहुत कम आते हैं...व्यक्ति के जीवन में कई बार ऐसी घटनाएं घटती हैं कि वो बेसब्री हावी हो जाती है और इस बार मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है...

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसरो कमांड सेंटर में चंद्रयान 3 के वैज्ञानिकों को बधाई दी। पीएम मोदी ने भावुक होकर वैज्ञानिकों से कहा, मैं आपसे जल्द से जल्द मिलना चाहता था।मैं दक्षिण अफ्रीका में था लेकिन मेरा मन पूरी तरह से आपके साथ ही लगा हुआ थाः पीएम मोदी

बेंगलुरु:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान 3 मिशन में शामिल ISRO प्रमुख एस सोमनाथ और ISRO टीम के अन्य वैज्ञानिकों से मुलाकात की और 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उन्हें बधाई दी।  पीएम मोदी ने भावुक होकर वैज्ञानिकों से कहा, "मैं आपसे जल्द से जल्द मिलना चाहता था और आपको सलाम करना चाहता था... आपके प्रयासों को सलाम।"

 इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मैं एक अलग ही खुशी महसूस कर रहा हूं, ऐसे मौके बहुत कम आते हैं...व्यक्ति के जीवन में कई बार ऐसी घटनाएं घटती हैं कि वो बेसब्री हावी हो जाती है और इस बार मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है...मैं दक्षिण अफ्रीका में था लेकिन मेरा मन पूरी तरह से आपके साथ ही लगा हुआ था।

इसरो सेंटर में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने घोषणा की जिस दिन चंद्रयान-3 ने मून पर लैंड किया उस दिन को यानी 23 अगस्त को अब नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा। इसरो के कॉम्प्लेक्स में पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने बेंगलुरु में एचएएल हवाईअड्डे के बाहर एकत्र लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान वह अपने संबोधन में जय विज्ञान जय अनुसंधान का नारा लगाया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइसरोचंद्रयान-3
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष