लाइव न्यूज़ :

जेल से रिहा हुए भीम आर्मी का प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, कहा-देश बांटने वालों के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन

By स्वाति सिंह | Updated: January 17, 2020 01:48 IST

Open in App
ठळक मुद्दे भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को गुरुवार की रात तिहाड़ जेल से रिहा किया गया।रिहाई के बाद आजाद ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया

 भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को गुरुवार की रात तिहाड़ जेल से रिहा किया गया। चंद्रशेखर को पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। आजाद के संगठन ने पुलिस की अनुमति के बगैर 20 दिसंबर को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च का आयोजन किया था। रिहा होने के बाद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जब तक संशोधित नागरिकता कानून वापस नहीं लिया जाता, उनका आंदोलन संवैधानिक रूप से जारी रहेगा।

उन्होंने कहा 'जो लोग देश को बांटना चाहते हैं, हम उनके खिलाफ हैं। हम शुक्रवार दोपहर 1 बजे के आसपास जामा मस्जिद और रविदास मंदिर, गुरुद्वारा और चर्च में भी जाएंगे।

भीम आर्मी प्रमुख को 21 दिसंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को जमानत दी थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कामिनी लाउ ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ राहत दी थी। आजाद को जमानत देते हुए अदालत ने कहा था कि वह चार हफ्तों तक दिल्ली नहीं आ सकेंगे और चुनावों तक कोई धरना आयोजित नहीं करेंगे।

अदालत ने यह भी कहा था कि सहारनपुर जाने से पहले आजाद जामा मस्जिद समेत दिल्ली में कही भी जाना चाहते हैं, तो पुलिस उन्हें एस्कॉर्ट करेगी। न्यायाधीश ने कहा था कि विशेष परिस्थितियों में विशेष शर्तों की जरूरत होती है। 

टॅग्स :चन्द्रशेखर आज़ादभीम आर्मीकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंद्रशेखर आजाद: क्रांतिकारियों के जांबाज कमांडर-इन-चीफ

भारतUP By-Elections Results 2024: दलित समाज ने मायावती और चंद्रशेखर को दिया झटका

भारतVande Bharat Train: कमालपुर स्टेशन पार किया, बाहर से पत्थर फेंके, मेरे से दो सीट आगे बैठे यात्री के पास का शीशा चकनाचूर हो गया?, सांसद चंद्रशेखर आजाद का दावा, पढ़िए एक्स पर क्या लिखा...

भारतHaryana Assembly Election 2024: दुष्यंत चौटाला ने मायावती का निकाला तोड़, चंद्रशेखर आजाद के साथ गठबंधन हुआ कंफर्म

भारतब्लॉग: स्वाधीनता की गरिमा का बने रहना बेहद जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप