ठळक मुद्देChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें
साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण अब समाप्त हो गया है, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन ये चंद्रग्रहण शाम 6 बजकर 47 मिनट पर खत्म हुआ। ये चंद्रग्रहण पूरे 3 घंटे 27 मिनट तक चला। ग्रहण दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर शुरू हुआ था, शास्त्रों के अनुसार सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले लग जाता है। जानें ग्रहण के बाद क्या करें? मान्यता है की ग्रहण के बाद शरीर और मन को शुद्ध करना चाहिए, ऐसे में आप सबसे पहले स्नान करें संभव हो तो गंगा स्नान करें, नए कपड़े पहने और उनपर गंगाजल छिड़के। इसके बाद आप भगवान की पूजा करें, जैसा की अब सूतक ख़त्म हो गया है आप होली की तैयारियां शुरू कर सकते हैं, रंग, गुलाल और मिठाइयों के साथ त्योहार की खुशियां मना सकते हैं।