चांदनी चौक सीट रिजल्ट: अलका लाम्बा को बड़ा झटका, अब-तक सिर्फ 157 वोट, AAP के प्रहलाद साहनी को 6043 वोट

By पल्लवी कुमारी | Published: February 11, 2020 10:30 AM2020-02-11T10:30:27+5:302020-02-11T10:30:27+5:30

chandni chowk Constituency Assembly (vidhan Sabha) Result 2020: नतीजों से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि चांदनी चौक विधानसभा सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लाम्बा, आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रहलाद सिंह साहनी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुमन कुमार गुप्ता के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

chandni chowk Assembly Result 2020: Alka Lamba gets only 157 vote aap PARLAD SINGH SAWHNEY lead | चांदनी चौक सीट रिजल्ट: अलका लाम्बा को बड़ा झटका, अब-तक सिर्फ 157 वोट, AAP के प्रहलाद साहनी को 6043 वोट

चांदनी चौक सीट रिजल्ट: अलका लाम्बा को बड़ा झटका, अब-तक सिर्फ 157 वोट, AAP के प्रहलाद साहनी को 6043 वोट

Highlightsदिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी।दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से चांदनी चौक विधानसभा सीट के नतीजे पर सबकी नजर है। चांदनी चौक विधानसभा सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लाम्बा को बड़ा झटका मिला है। चुनाव आयोग के 10 बजकर 20 मिनट तक के आकड़ों में अलका लाम्बा को सिर्फ 157 वोट मिले हैं। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रहलाद सिंह साहनी  6 हजार 43 वीटों से आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुमन कुमार गुप्ता को महज 67 वोट मिल हैं। 

चांदनी चौक सीट पर मुकाबला सबसे ज्यादा रोचक इसलिए भी है, क्योंकि आप छोड़कर कांग्रेस में जाने वाली अलका लाम्बा का मुकाबला इस सीट से चार बार कांग्रेस के विधायक रह चुके आप प्रत्याशी प्रहलाद सिंह साहनी के साथ है। चुनाव के पहले प्रहलाद सिंह साहनी ने कांग्रेस छोड़कर आप ज्वाइन किया था। सुमन कुमार गुप्ता भी दिल्ली के दमदार नेता माने जाते हैं। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020:  62.59 फीसदी हुआ मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था। साल  2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान एक ही चरण में हुआ था। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

Web Title: chandni chowk Assembly Result 2020: Alka Lamba gets only 157 vote aap PARLAD SINGH SAWHNEY lead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे