चंडी प्रसाद भट्ट को 31वां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकीकरण पुरस्कार, जानें उनके बारे में

By भाषा | Published: October 11, 2019 02:28 PM2019-10-11T14:28:56+5:302019-10-11T14:28:56+5:30

पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता चंडी प्रसाद भट्ट को 2017 और 2018 का इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकीकरण पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार कांग्रेस द्वारा दिया जाता है।

Chandi Prasad Bhatt received the 31st Indira Gandhi National Integration Award | चंडी प्रसाद भट्ट को 31वां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकीकरण पुरस्कार, जानें उनके बारे में

चंडी प्रसाद भट्ट को 31वां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकीकरण पुरस्कार, जानें उनके बारे में

Highlights देश में राष्ट्रीय एकता के कार्यों के लिए भट्ट को वर्ष 2017 और 2018 के 31वें इंदिरा गांधी पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा। 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर यह पुरस्कार प्रदान करेंगी।

जानेमाने पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट को कांग्रेस पार्टी की ओर से दिए जाने वाले ‘ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार ’ के लिए चयनित किया गया है। इस पुरस्कार से जुड़ी सलाहकार समिति के सदस्य सचिव मोतीलाल वोरा की ओर से जारी बयान के मुताबिक देश में राष्ट्रीय एकता के कार्यों के लिए भट्ट को वर्ष 2017 और 2018 के 31वें इंदिरा गांधी पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। पुरस्कार के तहत 10 लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई सलाहकार समिति की बैठक में भट्ट के नाम चयन किया गया। समिति में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

देश की एकता एवं अखंडता के लिए योगदान देने वाली हस्तियों एवं संस्थाओं को यह पुरस्कार दिया जाता है। अतीत में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (मरणोपरांत), पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रख्यात वैज्ञानिक सतीश धवन सहित कई हस्तियों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।

‘चिपको आंदोलन’ से जुड़े रहे 85 वर्षीय गांधीवादी पर्यावरणविद भट्ट को इससे पहले पद्म भूषण, रैमन मैगसायसाय और गांधी शांति पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं।

Web Title: Chandi Prasad Bhatt received the 31st Indira Gandhi National Integration Award

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे